एक्सप्लोरर

प्रियंका गांधी ने रोजगार के मुद्दे पर बीजेपी को घेरा, कहा- '70 लाख जॉब का वादा किया, लेकिन दिया 4 लाख को, बाकी का क्या'

यूपी में कांग्रेस की प्रभारी और पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने बीजेपी की केंद्र सरकार और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ को रोजगार के मुद्दे पर जमकर घेरा.

यूपी विधानसभा के लिए आज चौथे चरण का मतदान चल रहा है. हर दल अपने-अपने दावे कर रही है. इस बार कांग्रेस भी नए जोश और नए उत्साह के साथ मैदान में है. पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने बुधवार को एबीपी न्यूज से बात की और जमकर बीजेपी की केंद्र और राज्य सरकार पर हमला किया. आइए देखते हैं प्रियंका ने क्या कहा.

'अपनी समस्याओं और विकास पर दें वोट'

अभी तक की वोटिंग और उम्मीद पर प्रियंका गांधी ने कहा कि जनता की अपनी समस्याएं हैं और लोगों को इन समस्याओं और विकास के आधार पर वोट डालना चाहिए. प्रदेश में बेरोजागारी, महंगाई, किसानों की समस्या, खुले जानवरों की समस्या, खाद की समस्या, उपज का दाम नहीं मिलना, महिलाओं की समस्या, छोटे दुकानदारों की समस्या है. लोगों को इसी आधार पर वोट डालना चाहिए. धर्म, जाति और सांप्रदायिकता का इस्तेमाल एक दल नहीं बल्कि कई दल यूपी में करते हैं, लेकिन इनसे राजनीतिक दलों और नेताओं का फायदा होता है. आम आदमी का इनसे कोई फायदा नहीं होता. आम आदमी का फायदा तभी हो सकता है जब उनकी समस्याओं पर चुनाव हो. लोगों को इस पर ध्यान देना होगा.

'जॉब में नियुक्ति के लिए लोग कर रहे 5-6 साल इंतजार'

प्रियंका गांधी ने रोजगार के मुद्दे पर भी बीजेपी को घेरा. उन्होंने कहा कि इस चुनाव में रोजगार बड़ा मुद्दा है. यूपी में सबसे ज्यादा नौजवान हैं और अधिकतर पढ़े लिखे भी हैं, लेकिन नौकरी बहुत कम के पास है. यहां भर्ती प्रक्रिया धूमिल हो चुकी है. कैंडिडेट्स बार-बार पेपर देते हैं, लेकिन एग्जाम रद्द हो जाते हैं, लिस्ट बदल जाती है. लोग 5-6 साल से नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं. पिछले चुनाव में 70 लाख रोजगार देने की बात कही गई थी, अब बीजेपी सरकार कह रही है कि 4 लाख रोजगार दिया है, तो बाकी का रोजगार कहां गया. 12 लाख सरकारी पद खाली हैं. रेलवे, बीएचईएल और एनटीपीसी जैसी दूसरी सरकारी संस्थाओं को बेचने की तैयारी है, जबकि यहीं से सबसे ज्यादा रोजगार निकलता है.

'पीएम को नहीं पता छुट्टे जानवर की समस्या'  

प्रियंका ने कहा कि इस समय यूपी में छुट्टे जानवर की समस्या सबसे बड़ी है. किसानों की फसलें बर्बाद हो रहीं हैं, लेकिन पीएम औऱ सीएम को इसकी परवाह नहीं है. उन्होंने कहा कि पीएम कहते हैं कि मेरे संज्ञान में यह नहीं है. पीएम को दुनिया भर के मामलों की जानकारी है, लेकिन किसानों की समस्याओं की नहीं है. यह कैसे हो सकता है.

ये भी पढ़ें

रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी के साथ अखिलेश यादव ने पोस्ट की तस्वीर, सपा में हो सकते हैं शामिल

UP Election Live: यूपी चुनाव के चौथे चरण में 59 सीटों पर वोटिंग जारी, उन्नाव में साक्षी महाराज ने वोट डाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget