एक्सप्लोरर

राष्ट्रपति ने मोदी को नियुक्त किया नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री, पीएम ने दिया ‘सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास’ का नारा

पीएम मोदी ने कहा, ''हम सबको मिलकर 21वीं सदी में हिंदुस्तान को ऊंचाइयों पर ले जाना है. सबका साथ, सबका विकास और अब सबका विश्वास ये हमारा मंत्र है.’’

नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नरेंद्र मोदी को नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री नियुक्त कर दिया है. राष्ट्रपति पीएम मोदी को केंद्र में अगली सरकार गठित करने के लिए आमंत्रित किया है. इसके एक दिन पहले मोदी ने अपने मंत्रिमंडल का इस्तीफा दे दिया था. राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 75(1) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए नरेंद्र मोदी को भारत का प्रधानमंत्री नियुक्त किया है.

राष्ट्रपति ने मोदी से मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों के नामों के बारे में और राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह की तिथि और समय के बारे में सूचित करने के लिए भी कहा है. पीएम मोदी ने बीजेपी संसदीय दल के नेता के रूप में शनिवार शाम राष्ट्रपति भवन जाकर राष्ट्रपति से मुलाकात की और राष्ट्रपति ने उन्हें सरकार गठन के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया.

प्रचंड जीत के बाद आज गुजरात जाएंगे पीएम मोदी, जनसभा करने के बाद मां हीराबेन से लेंगे आशीर्वाद

एनडीए के प्रतिनिधिमंडल कौन-कौन हुए शामिल

पीएम मोदी के साथ राष्ट्रपति भवन गए एनडीए के एक प्रतिनिधिमंडल में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, वरिष्ठ बीजेपी नेता राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज और नितिन गडकरी, अकाली दल के प्रकाश सिंह बादल, जनता दल युनाईटेड के अध्यक्ष नीतीश कुमार, लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष रामविलास पासवान, शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, एआईएडीएमके के के. पलनीस्वामी, एनपीपी के कोनराड संगमा और एनडीपीपी के नेफियू रियो शामिल थे.

हमें कंधे से कंधा मिलाकर चलना है- मोदी

संसद के सेंट्रल हॉल में सांसदों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘’आज एनडीए के सभी वरिष्ट साथियों ने मुझे आशीर्वाद दिया है. आप सबने मुझे नेता के रूप में चुना है. मैं इसे व्यवस्था का हिस्सा मानता हूं. मैं भी आपमें से एक हूं. आपके बराबर हूं. हमें कंधे से कंधा मिलाकर चलना है.’’

पीएम मोदी ने कहा, ‘’2014 से 2019 तक हमने गरीबों के लिए सरकार चलाई और आज मैं बड़े संतोष के साथ कह सकता हूं कि ये सरकार देश के गरीबों ने बनाई है. 2014 में मैंने कहा था कि मेरी सरकार देश के दलितों, गरीबों, पीड़ितों, वंचितों, आदिवासियों को समर्पित है. आज फिर मैं कहना चाहता हूं कि 5 साल में हमने उस बात से अपने को ओझल नहीं होने दिया.’’

पीएम ने दिया सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास नारा

मोदी ने आगे कहा, ‘’संविधान को साक्षी मानकर हम संकल्प लें कि देश के सभी वर्गों को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है. पंथ-जाति के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए. हम सबको मिलकर 21वीं सदी में हिंदुस्तान को ऊंचाइयों पर ले जाना है. सबका साथ, सबका विकास और अब सबका विश्वास ये हमारा मंत्र है.’’

उन्होंने कहा, ‘’आचार्य विनोबा जी भावे कहते थे कि चुनाव बांट देता है, दूरियां पैदा करता है, दीवार बना देता है, खाई पैदा कर देता है. लेकिन 2019 के चुनाव ने दीवारों को तोड़ने का काम किया है. इस चुनाव ने दिलों को जोड़ने का काम किया है.’’

यह भी पढ़ें-

कोलकाता: ममता बनर्जी ने की मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की पेशकश, पार्टी ने खारिज की

मुंबई: पत्नी संग विदेश जा रहे जेट एयरवेज के पूर्व चेरयमैन नरेश गोयल को एयरपोर्ट पर रोका गया

काउंटिंग के दिन मुस्लिम परिवार में पैदा हुआ बच्चा, मां ने नाम रखा नरेंद्र दामोदर दास मोदी

कांग्रेस ‘अध्यक्ष’ राहुल गांधी का रिपोर्ट कार्ड, जानें अपने कार्यकाल में कहां-कहां जीते, कहां-कहां हारे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget