रैलियों का रिकॉर्ड: ममता के गढ़ में PM मोदी और अमित शाह रैलियों में अव्वल, राहुल गांधी हैं बहुत पीछे
पश्चिम बंगाल के साथ देश में सातवें और आखिरी चरण का चुनाव 19 मई को होगा. यहां जानिए पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 16 मई तक कितनी रैलियां की हैं.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के साथ देश में सातवें और आखिरी चरण का चुनाव 19 मई को होगा. पूरे देश में इस दौरान जहां इस चरण के लिए चुनाव प्रचार का अंत 17 मई को होगा वहीं, पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार आज रात 10 बजे ही खत्म हो जाएगा. ऐसा चुनाव आयोग के आदेश के कारण हुआ है. बता दें चुनाव आयोग ने राज्य में बढ़ती राजनीतिक हिंसा के बीच चुनाव प्रचार को एक दिन कम कर दिया. यहां हम आपको बता रहे हैं पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 16 मई तक कितनी रैलियां की हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां 16 मई तक देश में 143 चुनावी रैलियां की हैं वहीं, अकेले पश्चिम बंगाल में उन्होंने 17 रैलियां की हैं. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी पश्चिम बंगाल में ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं. अमित शाह भी पश्चिम बंगाल में 17 रैलियां कर चुके हैं.
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में 126 रैलियां की है. हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की तुलना में उन्होंने मात्र तीन रैली पश्चिम बंगाल में की है. राहुल गांधी इस चुनाव में अब तक 8 रोड शो कर चुके हैं जबकि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह 20 रोड शो कर चुके हैं. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार के चुनाव में अब तक सिर्फ 2 रोड शो किया है.
19 मई को देश में सातवें और आखिरी चरण का चुनाव है. इस दिन 59 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. पश्चिम बंगाल में इस दिन नौ सीटों पर मतदान होगा. वोटों की गिनती 23 मई को होगी.
यह भी पढ़ें- पंजाब में बोले राहुल गांधी- पीएम मोदी पहले मनमोहन सिंह का उड़ाते थे मजाक, आज देश उन पर हंस रहा है प्रसव पीड़ा झेल रही थी हिंदू महिला, मुस्लिम ऑटो ड्राइवर ने कर्फ्यू तोड़कर पहुंचाया अस्पताल बंगाल में चुनाव प्रचार पर रोक को लेकर बोले ओवैसी- ऐसा फैसला पूर्वी यूपी में क्यों नहीं टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL

















