एक्सप्लोरर

Himachal Elections: ‘कांग्रेस यानी भ्रष्टाचार, विकास में रोड़ा...’, कांगड़ा रैली से पीएम मोदी का हमला, कहा- आज भी आधार है परिवारवाद

Himachal Pradesh Assembly Elections: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवंबर को मतदान किया जाएगा और 8 दिसंबर को मतगणना होगी.

Himachal Assembly Elections 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं. वह कांगड़ा के चंबी मैदान से यहां की जनता को संबोधित कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि केवल बीजेपी की डबल इंजन सरकार ही हिमाचल प्रदेश के लोगों को स्थिरता और सुशासन प्रदान कर सकती है. 

कांग्रेस कभी हिमाचल को स्थिर सरकार नहीं दे सकती न वो चाहती है. आप देखिए इनकी दो-तीन ही जगह सरकार बची है. कांग्रेस राज्य से कभी विकास की खबर आती है ? सिर्फ झगड़े की खबर आती है. कांग्रेस यानी भ्रष्टाचार, कांग्रेस यानी विकास में रोड़ा. कांग्रेस का आधार आज भी परिवारवाद ही है. ऐसी सरकार कभी विकास नहीं कर पाएगी. 

'बदल रही पुरानी परंपरा, जीत रही बीजेपी'

पीएम मोदी ने कहा इस बार उत्तराखंड के लोगों ने भी पुरानी परंपरा को बदलते हुए भाजपा को जिताया. उत्तर प्रदेश में भी 40 साल बाद ऐसा हुआ है जब कोई पार्टी फिर से जीतकर पूर्ण बहुमत के साथ लगातार दूसरी बार सरकार में आई है. मणिपुर में भी बीजेपी की सरकार फिर से आई है. 

'कांग्रेस यानी अस्थिरता की गारंटी'

हम ऐसी राजनीतिक परंपरा बनाना चाहते हैं कि हम सरकार में ऐसा काम करें कि मतदाता हमें बार-बार मौका दें. इसलिए हम विकास के लिए और देश के लिए हर जगह, हर स्तर पर काम कर रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कांग्रेस यानी, अस्थिरता की गारंटी, कांग्रेस यानी भ्रष्टाचार, घोटाले की गारंटी और कांग्रेस यानि, विकास कार्यों में रोड़े अटकाने की गारंटी. 

पीएम मोदी ने गिनाई बीजेपी की योजनाएं

केंद्र की सरकार ने उज्ज्वला योजना चलाई, हिमाचल की बीजेपी सरकार ने गृहिणी योजना चलाकर इसमें और लोगों को जोड़ दिया. केंद्र सरकार ने आयुष्मान योजना चलाई, हिमाचल की भाजपा सरकार ने हिमकेयर योजना से और लोगों को इसमें जोड़ दिया. इस तरह से डबल इंजन सरकार काम कर रही है. कांग्रेस की सरकार ने पेंशन की उम्र 80 साल कर दी और साथ में कमाई की शर्त रखी. बीजेपी सरकार ने पेंशन की उम्र को घटाकर 60 साल कर दिया और कमाई की शर्त को भी हटा दिया. इससे लाखों वरिष्ठ नागरिकों को फायदा हुआ.

'किसानों, मजदूरों और छोटे दुकानदारों को दी पेंशन सुविधा'

सबको सामाजिक सुरक्षा मिले, इसके लिए केंद्र सरकार ने पेंशन और बीमा की योजना शुरू की. हमने किसानों को, मजदूरों को, छोटे दुकानदारों को 3 हजार रुपए नियमित पेंशन मिलने का रास्ता बनाया. इस भावना को हिमाचल की बीजेपी सरकार ने और आगे बढ़ाया.

'5G से होगा हिमाचल के जीवन का कायाकल्प'

पीएम मोदी ने कहा आने वाला समय 5G का है. हिमाचल के नौजवानों का और हिमाचल के जीवन का कायाकल्प 5G से होगा. इससे दूर-दराज के स्कूलों में भी पढ़ाई, शहरों जैसी हो जाएगी. उन्होंने कहा दशकों तक रही कांग्रेस की सरकार में सबसे ज्यादा उपेक्षित देश की महिलाएं और बहन बेटियां थीं.

ये भी पढ़ें: 

Poll of Polls: क्या बीजेपी तोड़ पाएगी कांग्रेस का सबसे अधिक सीट जीतने का रिकॉर्ड, पोल ऑफ पोल्स क्या कहते हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget