एक्सप्लोरर

नतीजों से पहले अमित शाह ने NDA नेताओं को डिनर पार्टी पर बुलाया, नीतीश कुमार समेत कई नेता होंगे शामिल

एनडीए नेताओं की बैठक शाम 7 बजे दिल्ली के होटल अशोका में शुरु होगी जिसके बाद अमित शाह एनडीए नेताओं को डिनर देंगे. डिनर के लिए एनडीए के 29 नेताओं को बुलाया गया है.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव परिणाम आने से दो दिनों पहले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने एनडीए के नेताओं की बैठक बुलाई है. बैठक के बाद डिनर पार्टी भी होगी. दोनों ही कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और लोक जन शक्ति पार्टी के नेता रामविलास पासवान समेत अन्य नेता हिस्सा लेंगे. बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी.

बैठक शाम 7 बजे होटल अशोका में शुरु होगी जिसके बाद अमित शाह एनडीए नेताओं को डिनर देंगे. डिनर के लिए एनडीए के 29 नेताओं को बुलाया गया है. इस बैठक से पहले शाम 4 बजे बीजेपी मुख्यालय में मंत्री परिषद के सदस्यों के साथ पीएम मोदी और अमित शाह मुलाकात करेंगे.

एनडीए में बीजेपी के बाद सबसे बड़ी पार्टी शिवसेना है. 2014 में शिवसेना ने बीजेपी के साथ मिलकर 18 सीटें जीती थी. इस बार के चुनाव में दक्षिण भारत में AIADMK बीजेपी के साथ आई. 2014 के चुनाव में AIADMK ने 36 सीटों पर जीत दर्ज की. इसबार बीजेपी, एआईएडीएमके, पीएमके, डीएमडीके के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है. अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल उत्तर प्रदेश में दो सीटों पर चुनाव लड़ रही है. प्रफुल्ल महंता की पार्टी असम गण परिषद बीजेपी के खेमे में है.

एक्जिट पोल के दावों के बाद बीजेपी का रात्रि भोज आयोजित करने का निर्णय सामने आया है. लोकसभा चुनाव 2019 के लिए रविवार शाम को जारी ज्यादातर एक्जिट पोल के मुताबिक एक बार फिर बीजेपी नीत एनडीए बहुमत से केन्द्र में सरकार बनाता दिख रहा है. लगभग सभी एक्जिट पोल में बीजेपी नीत गठबंधन को 272 के जादुई आंकड़े को पार करता दिखाया गया है. एबीपी न्यूज़ नीलसन के मुताबिक, एनडीए को 277 सीटें मिलती दिख रही है. यूपीए को 130 और अन्य के खाते में 135 सीटें जाती दिख रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget