एक्सप्लोरर

Mizoram Chunav Result 2018: कांग्रेस से छिनी सत्ता, 10 साल से सीएम रहे ललथनहवला दोनों सीटों से हारे

40 विधानसभा सीटों वाले इस प्रदेश में 28 नवंबर को मतदान सम्पन्न हुए. पिछले चुनाव की तुलना में मतदान में गिरावट दर्ज की गई. पिछले चुनाव के 83.4 फीसदी के मुकाबले इस बार 75 फीसदी मतदाताओं ने ही वोट डाला था. यहां कुल 209 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे थे.

नई दिल्ली: उत्तर पूर्व की सात बहनों में से एक मिजोरम की 40 सदस्यों वाली विधानसभा के चुनाव परिणाम के नतीजे तकरीबन साफ हो चुके हैं जहां 10 साल सत्ता पर काबिज रहने वाले कांग्रेस के पी. ललथनहवला चंफाई साउथ और सेरछिप दोनों सीटों से चुनाव हार गए हैं. राज्य में इस बार के चुनाव में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और विपक्षी एमएनएफ के बीच था जहां 10 साल तक गद्दी पर राज करने के बाद आखिरकार कांग्रेस को एमएनएफ के हाथों हार का सामना करना पड़ा है.

वहीं ताजा नतीजों के अनुसार बीजेपी जहां पहले अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी तो वहीं अब भी पार्टी 1 सीट पर ही बनी हुई है. बता दें कि 10 साल बाद एक बार फिर MNF राज्य में अपनी सरकार बनाने जा रही है. फिलहाल वोटो की गिनती जारी है जहां एमएनएफ 24 सीटों के साथ आगे चल रही है और बहुमत के आंकड़े को पा कर गई है तो वहीं कांग्रेस 6 सीटों पर हैं अन्य 9 और बीजेपी के सिर्फ 2 सीट पर ही है.

बता दें कि 40 विधानसभा सीटों वाले इस प्रदेश में 28 नवंबर को मतदान सम्पन्न हुए. पिछले चुनाव की तुलना में मतदान में गिरावट दर्ज की गई. पिछले चुनाव के 83.4 फीसदी के मुकाबले इस बार 75 फीसदी मतदाताओं ने ही वोट डाला था. यहां कुल 209 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे थे.

साल 1987 में अलग राज्य का दर्जा मिलने के बाद मिजोरम में यह 8वां विधानसभा चुनाव था और पिछले 10 सालों से कांग्रेस के पी ललथनहवला मुख्यमंत्री हैं. उनसे पहले मिजोरम नेशनल फ्रंट के लीडर पु. जोरमथंगा ने भी 10 सालों तक 1998 से 2008 तक सरकार चलाई थी. ललथनहवला का मिजोरम के सीएम के तौर पर लंबा अनुभव रहा है. इससे पहले भी वह 1989 से 1998 तक प्रदेश के सीएम रहे थे. इस तरह से बीते 30 वर्षों में मिजोरम में ललथनहवला और पु. जोरमथंगा ही मुख्यमंत्री रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget