एक्सप्लोरर

MCD Results 2022: सबसे अमीर उम्मीदवार का क्या रहा हाल, MCD में जीता या हारा, यहां जानिए

MCD Election Results 2022: दिल्ली में हुए एमसीडी चुनाव के नतीजे अब सभी के सामने हैं और आम आदमी पार्टी इस बार एमसीडी पर राज करने वाली है. यहां पर हम सबसे अमीर उम्मीदवार की बात करेंगे वो जीते या हारे.

MCD Election Result 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव की तस्वीर अब पूरी तरह से साफ हो चुकी है. आम आदमी पार्टी जादुई आंकड़े को पार करते हुए बहुमत हासिल कर चुकी है और 134 वॉर्डों में पार्टी के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है. तो वहीं, बीजेपी के 103 और कांग्रेस के 10 प्रत्याशी जीते हैं. इस तरह से एमसीडी में बीजेपी का 15 साल पुराना राज अब खत्म हो गया है और विधानसभा के साथ-साथ अब एमसीडी पर भी आम आदमी पार्टी का कब्जा हो गया है.

हालांकि, एग्जिट पोल के नतीजे देखते हुए बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को कड़ी चुनौती पेश की है. अब नतीजे चाहे जो रहे हों, लेकिन कुछ वॉर्ड और वहां के उम्मीदवार ऐसे रहे जिन पर सभी की नजरें थीं. उनमें से सबसे अमीर उम्मीदवार के बारे में सभी जानना चाहते हैं कि उनकी हार हुई या जीत. इस नगर निगम के चुनाव में 10 उम्मीदवार ऐसे थे जो सबसे ज्यादा अमीर थे. इन दस उम्मीदवारों में से 6 की तो हार हो चुकी है.

सबसे अमीर उम्मीदवार का क्या रहा नतीजा

इन एमसीडी के चुनावों में वॉर्ड नंबर 79 बल्लीमारान से बीजेपी प्रत्याशी राम देव शर्मा चुनाव लड़ रहे थे, जो सभी प्रत्याशियों में सबसे अमीर प्रत्याशी थे. वो इस चुनाव को हार चुके हैं. उन्होंने चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति 66.9 करोड़ रुपये बताई थी. राम देव शर्मा को आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मोहम्मद शादिक ने हराया है.

इसके अलावा, दूसरी सबसे अमीर प्रत्याशी नंदिनी शर्मा जो वॉर्ड नंबर 149 मालवीय नगर से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ीं थीं उन्हें भी हार का सामना करना पड़ा है. उन्हें भी आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी लीना कुमारी ने हराया है. नंदिनी शर्मा ने चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति 49.8 करोड़ रुपये दर्ज कराई थी.

इसमें खास बात ये थी सबसे अमीर उम्मीदवार बीजेपी से थे और दोनों को ही हार का सामना करना पड़ा है. दोनों को ही आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों ने हराया है. इस बार का मुकाबला बीजेपी बनाम आप का रहा और कांग्रेस इस लड़ाई में कहीं भी नजर नहीं आई. 

ये भी पढ़ें: MCD Result 2022: दिल्ली ने गरीब उम्मीदवारों को नकारा, 5 सबसे कम पैसे वाले कैंडिडेट चुनाव हारे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget