एक्सप्लोरर

5 अप्रैल तक दिल्ली के उम्मीदवारों की लिस्ट घोषित कर देंगे- मनोज तिवारी

आज दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने ट्विटर चौपाल का आयोजन किया और उसमें कहा कि 5 अप्रैल तक दिल्ली के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी.

नई दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने आज लाइव ट्विटर चौपाल का आयोजन किया और इसमें कई सवालों के जवाब दिए. इसमें उन्होंने जानकारी दी कि बीजेपी 5 अप्रैल तक दिल्ली की सीटों पर पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी.

अगर बीजेपी दिल्ली में विधानसभा चुनाव जीतती है तो क्या मनोज तिवारी मुख्यमंत्री बनेंगे? इस सवाल के जवाब में मनोज तिवारी ने कहा कि हमारी पार्टी में परिपाटी है कि सब मिलकर फैसला लेते हैं. दिल्ली के मामले में भी ऐसा ही होगा.

दिल्ली में पूर्ण राज्य पर बीजेपी का स्टैंड क्या है इस सवाल के जवाब में मनोज तिवारी ने कहा कि पूर्ण राज्य के लिए बीजेपी ने बिल्कुल मना नहीं किया. इसकी समीक्षा होनी चाहिए लेकिन जब सुप्रीम कोर्ट मना कर रहा है तो बीजेपी क्या कर सकती है. अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली का एक सरफिरा मुख्यमंत्री गणतंत्र दिवस परेड रोकने को कह रहा है. एक समस्या बताएं जिसके लिए पूर्ण राज्य की जरूरत है. हम सुप्रीम कोर्ट के साथ हैं.

ट्विटर चौपाल के दौरान मनोज तिवारी ने बीजेपी छोड़ने वाले शत्रुघ्न सिन्हा के बारे में कहा कि वो बीजेपी में कई सालो से हैं. ऐसे लोग जो इतने समय तक पार्टी को मां कहते हुए मंत्री और सांसद बने. आज जब देश एक नए रास्ते पर चल पड़ा है तब वो नरेंद्र मोदी का विरोध कर रहे हैं. ऐसी स्थिति में देश इन्हें जवाब देगा. मैं उनका सम्मान करता हूं लेकिन मेरा दिल दुखा है.

मनोज तिवारी ने दिल्ली में गठबंधन पर भी राय रखी और कहा कि अगर कांग्रेस आप से समझौता करती है तो ये कांग्रेस के नष्ट होने का संकेत है और अगर नहीं करती है तो ये आप के नष्ट होने का संकेत है. उन्होंने ये भी कहा कि हम दिल्ली की दुर्दशा के खिलाफ चुनाव लडेंगे. सामने जे पी अग्रवाल हों या दिलीप पांडे उससे फ़र्क नहीं पड़ता.

लोकसभा चुनाव: इंदौर से बीजेपी के टिकट की घोषणा से पहले सुमित्रा महाजन ने संभाला मोर्चा

गोवा: MGP से BJP में शामिल हुए विधायक को उप-मुख्यमंत्री बनाया गया

पंजाब: AAP से निलंबित नेता हरिंदर सिंह खालासा बीजेपी में हुए शामिल

मिशन शक्ति पर पीएम का राहुल गांधी पर पलटवार, कहा- हम ASAT कह रहे थे वो थिएटर का सेट समझ रहे थे न्यूनतम आय गारंटी: PM मोदी का राहुल गांधी पर बड़ा वार, कहा- जो खाते नहीं खुलवा सके वो पैसे देने की बात कर रहे हैं
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
Embed widget