एक्सप्लोरर

उद्धव ठाकरे का वसई-विरार से 'गुंडागर्दी' खत्म करने का एलान, चुनावी मैदान में उतारा है 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट'

उद्धव ठाकरे ने कहा, 'गुंडागर्दी' की शिकायतों के मद्देनजर उन्होंने 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' रह चुके प्रदीप शर्मा को नालासोपारा विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया है. शिवसेना प्रमुख ने कहा कि उनका दल क्षेत्र में सभी विकास कार्यों को समर्थन देता है.

पालघर: शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा है कि उनका दल पालघर जिले के वसई-विरार क्षेत्र में बढ़ती 'गुंडागर्दी' को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है और उन्होंने इसे काबू करने के लिए मतदाताओं का सहयोग मांगा. ठाकरे ने 21 अक्टूबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले ठाणे और पालघर जिलों में रैलियों को संबोधित करते हुए मतदाताओं से सत्तारूढ़ बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को एक बार और चुनने की अपील की. उन्होंने कहा कि वसई-विरार क्षेत्र में बढ़ती 'गुंडागर्दी' की शिकायतों के मद्देनजर उन्होंने 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' रह चुके प्रदीप शर्मा को नालासोपारा विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया है.

ठाकरे ने विधानसभा चुनाव में शर्मा के लिए वोट मांगते हुए कहा, ''मैंने आपको एक पुलिसकर्मी दिया है. अब, आपको यह फैसला करना है कि आप अपने प्रतिनिधि के रूप में एक पुलिसकर्मी चाहते हैं या चोर.'' उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र को 'दहशदवाद' से मुक्त कराना चाहते हैं. शिवसेना प्रमुख ने कहा कि उनका दल क्षेत्र में सभी विकास कार्यों को समर्थन देता है. उन्होंने कहा कि लेकिन यदि ये परियोजनाएं आम आदमी पर प्रतिकूल असर डालती हैं, तो पार्टी सड़कों पर प्रदर्शन करने से परहेज नहीं करेगी.

ठाकरे ने कहा कि पालघर जिले के वधावन में जवाहरलाल नेहरू पत्तन न्यास द्वारा नियोजित उपग्रह बंदरगाह का यदि लोग विरोध करते हैं तो उसे रद्द कर दिया जाएगा. ठाकरे ने ठाणे में शिवसेना उम्मीदवार एकनाथ शिंदे के लिए प्रचार करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने पिछले पांच साल में जो भी काम किए हैं, उनमें उनकी पार्टी का बड़ा योगदान है. उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और एनसीपी के पास कोई मुद्दा या एजेंडा नहीं है जिस पर वे आगामी चुनाव में बात कर सके.

यह भी देखें

आज शाम 5 बजे से हरियाणा-महाराष्ट्र चुनाव 2019 का फाइनल ओपिनियन पोल, जानिए- कैसे और कहां देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget