एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र चुनाव: शरद पवार ने मुंबई में डाला वोट, कहा- बिना किसी दबाव में आए मतदान करें

शरद पवार, उनकी नातिन रेवती सुले और दामाद सदानंद सुले ने दक्षिण मुंबई के एक मतदान केन्द्र में मतदान किया. राज्य की 288 सीटों के लिए सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक चलेगा.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) अध्यक्ष शरद पवार ने राज्य विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया और उन्होंने लोगों से बिना किसी दबाव में आए इस लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की. पवार, उनकी नातिन रेवती सुले और दामाद सदानंद सुले ने दक्षिण मुंबई के एक मतदान केन्द्र में मतदान किया. बाद में पवार ने मतदाताओं से वोट डालने की अपील की. उन्होंने कहा कि लोगों को बिना किसी दबाव में आए मतदान करना चाहिए.

पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे और कांग्रेस विधायक अमित देशमुख और उनके परिवार ने लातूर जिले के बाभलगांव में वोट डाला. उनकी मां वैशाली देशमुख, भाई रितेश देशमुख, उनकी पत्नी जेनेलिया और परिवार के अन्य सदस्यों ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. अमित देशमुख लातूर (शहर)सीट से तीसरी बार विधायक बनने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं. उनके छोटे भाई धीरज देशमुख लातूर (ग्रमीण)सीट से कांग्रेस उम्मीदवार हैं. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने अहमदनगर जिले के सांगमनेर में वोट डाला.

पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना नेता मनोहर जोशी ने मुंबई के दादर में, एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने गोंदिया में, विधान परिषद में एनसीपी के नेता विपक्ष धनंजय मुंडे ने बीड के पर्ली में मतदान किया. धनंजय ने दावा किया कि चुनाव के बाद प्रदेश में कांग्रेस-एनसीपी की सरकार बनेगी. उन्होंने दावा किया, ''बीजेपी ने 83 सीटों पर शिवसेना के खिलाफ उम्मीदवार उतारे हैं. यह नाममात्र का गठबंधन है.'' मनसे प्रमुख राज ठाकरे और उनके परिवार ने मुंबई के शिवाजी पार्क में मतदान किया. वंचित बहुजन अघाड़ी के नेता प्रकाश आंबेडकर ने अकोला में वोट डाला.

शिवसेना के युवा प्रकोष्ठ के नेता आदित्य ठाकरे वर्ली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने सुबह सिद्धिविनायक मंदिर में जा कर पूजा अर्चना की. राज्य की 288 सीटों के लिए सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक चलेगा.

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: सीएम फडणवीस और आदित्य ठाकरे समेत दांव पर है इन दिग्गजों की सियासी साख

हरियाणा विधानसभा चुनाव: इन VIP सीटों पर रहेगी सबकी नजर, दिग्गजों के सामने है गढ़ बचाने की चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget