एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: विपक्ष ने चुनाव से पहले ही हार स्वीकर कर ली है- देवेंद्र फडणवीस

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उन्होंने अखबारों में पढ़ा है कि राहुल गांधी बैंकॉक में हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शरद पवार को पता है कि उनकी पार्टी आधी खाली है. धुले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने ये बात कही.

धुले: महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि विपक्षी पार्टी कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने विधानसभा चुनाव से पहले हार मान ली है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चुनाव प्रचार से दूर रहने से ये बात साफ तौर पर दिख रही है. सीएम ने कहा कि एनसीपी भी आधी खाली है और नतीजे आने के बाद वह पूरी तरह से खाली हो जाएगी. महाराष्ट्र की कुल 288 विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को चुनाव होने हैं और नतीजे 24 अक्टूबर को आएंगे.

शरद पवार को पता है कि उनकी पार्टी आधी खाली हो चुकी है- देवेंद्र फडणवीस

फडणवीस ने उत्तर महाराष्ट्र के धुले जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘वे पहले से ही निराशावादी मानसिकता में हैं. मैंने अखबारों में पढ़ा है कि राहुल गांधी बैंकॉक में हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह जानते हैं कि वह वैसे भी हारने वाले हैं, इसलिए हार का दोष क्यों लें? वह यहां आने के लिए तैयार नहीं हैं.’’ इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार चुनाव प्रचार कर रहे हैं लेकिन उन्हें भी पता है कि उनकी पार्टी आधी खाली है. गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव से पहले एनसीपी के कई पुराने नेता पार्टी छोड़ चुके हैं.

महाराष्ट्र: शिवसेना के सीएम पद के सपने के पूरा होने की कितनी गुंजाइश है?

अपने भाषण के दौरान फडणवीस ने विपक्ष के चुनावी मेनिफेस्टो पर भी निशाना साधा. सीएम ने कहा कि विपक्ष ने दुनिया के सभी वादे किए हैं क्योंकि वे हारने वाले हैं और उन्हें वादों को पूरा नहीं करना है. उन्होंने कहा, ‘‘केवल एक ही वादा नहीं किया गया कि वे महाराष्ट्र के हर व्यक्ति के लिए एक ताजमहल बनवाएंगे.’’

बता दें कि महाराष्ट्र में कांग्रेस और एनसीपी गठबंधन में चुनाव लड़ रही है. इसमें समाजवादी पार्टी और दूसरे सहयोगी दल शामिल हैं. सीट बंटवारे के तहत कांग्रेस और शरद पवार की पार्टी 125-125 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. बाकी 38 सीटों सहयोगियों को दी गई है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले

जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'

CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल

प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती

'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान

राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी

Embed widget