एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र-हरियाणा चुनाव: प्रचार के आखिरी दिन BJP झोकेगी पूरी ताकत, मोदी-अमित शाह समेत कई दिग्गज मांगेंगे वोट

आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर प्रचार में अपनी ताकत झोकेंगे.

 महाराष्ट्र/हरियाणा: महाराष्ट्र और हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आज शाम प्रचार अभियान थम जाएगा. चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर प्रचार में अपनी ताकत झोकेंगे.

हरियाणा में पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा विधानसभा चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन आज राज्य में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे. वो सिरसा में सुबह 11.30 बजे और रेवाड़ी में दोपहर 2 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे.

Haryana Assembly Election 2019 Opinion Poll: हरियाणा में बीजेपी की बल्ले-बल्ले, जीत सकती है 90 में से 83 सीटें

महाराष्ट्र में वोट मांगेंगे अमित शाह केन्द्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज महाराष्ट्र में तीन चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे. वो सुबह 11.20 बजे नवापुर, नंदुरबार में होंगे. इसके बाद दोपहर 1.10 बजे अहमदनगर के अकोले और दोपहर 2.50 बजे अहमद नगर के ही कर्जत जमखेद में रैली को संबोधित करेंगे.

Maharashtra Assembly Election Opinion Poll: महाराष्ट्र चुनाव में बीजेपी-शिवसेना को मिलेगी 194 सीटों पर बंपर जीत 

देवेंद्र फडणवीस भी मैदान में होंगे महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फडणवीस आज चुनाव प्रचार के आखिरी दिन एक पदयात्रा और चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे. वो सबसे पहले सुबह 8.30 बजे नागपुर में पदयात्रा में शामिल होंगे. उसके बाद सुबह 11 बजे नागपुर जिले के पतनसवनगी में पहली सभा को संबोधित करेंगे. दोपहर 12.45 बजे भंडारा में वो दूसरी रैली में शामिल होंगे. इसके बाद  दोपहर 2 बजे चिमूर में रैली को संबोधित कर वोट मांगेंगे और शाम 4 बजे सवाली की जनसभा को संबोधित करेंगे.

हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर करेंगो रोड शो हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर आज प्रचार के आखिरी दिन हरियाणा में दो रोड शो और एक जनसभा को संबोधित करेंगे. दोपहर 1 बजे वो सोनीपत में रोड शो करेंगे. इसके बाद वो दोपहर 2.30 बजे नारनौंद (हिसार) में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और फिर शाम 4 बजे रामलीला मैदान करनाल में रोड शो में शामिल होंगे.

Opinion Poll: महाराष्ट्र में हार के नतीजे देख एनसीपी नेता को लगी मिर्ची, बिफरे संजय तटकरे 

जिंद में रोड शो करेंगे मनोज तिवारी दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी आज हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 10.45 बजे जींद में रोड शो और एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद वो पंजाब में उपचुनाव के लिए दोपहर 2.35 बजे विज पैलेस, हरगोविंद नगर, फगवाडा़ में जनसभा करेंगे.

सनी देओल भी मांगेंगे वोट पंजाब के गुरदासपुर से बीजेपी सांसद और अभिनेता सनी द्योल आज हरियणा में तीन जनसभाएं करेंगे. इस दौरान वो बीजेपी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे.

ABP Opinion Poll: महाराष्ट्र और हरियाणा में विपक्ष का सूपड़ा साफ, बीजेपी को मिल सकती है बंपर जीत 

21 अक्टूबर को मतदान, 24 अक्टूबर को आएंगे नतीजे महाराष्ट्र और हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आज शाम प्रचार अभियान थम जाएगा. महाराष्ट्र की 288 और हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को मतदान होना है, जबकि नतीजें 24 अक्टूबर को घोषित किये जाएंगे, महाराष्ट्र में चुनावी मैदान में कुल 3237 उम्मीदवार हैं, जिनकी किस्मत का फैसला 8,97,22,019 मतदाता करेंगे. चुनाव के लिए कुल 96,661 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं. वहीं ,हरियाणा में 1169 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. हरियाणा में कुल 1,82,82,570 मतदाता हैं. हरियाणा में कुल 19,578 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bengal Election 2026: ‘दिनदहाड़े वोट चोरी’, अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप, BJP बोली-चुनाव से पहले हार मान ली
‘दिनदहाड़े वोट चोरी’, अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप, Form-6 पर बवाल
Bengal election 2026: हिंसा की आग में फिर बंगाल चुनाव, भवानीपुर से चोपड़ा तक BJP-TMC में भिड़ंत
Bengal election 2026: हिंसा की आग में फिर बंगाल चुनाव, भवानीपुर से चोपड़ा तक BJP-TMC में भिड़ंत
केरल चुनाव में SDPI सपोर्ट पर सियासी संग्राम: वोट लेने से मना नहीं कर सकते- लेफ्ट
केरल चुनाव में SDPI सपोर्ट पर सियासी संग्राम: वोट लेने से मना नहीं कर सकते- लेफ्ट
Assembly Elections 2026 Live: टीएमसी को 24 घंटें के भीतर दूसरा बड़ा झटका, ये नेता आज बीजेपी में होगा शामिल
Live: टीएमसी को 24 घंटें के भीतर दूसरा बड़ा झटका, ये नेता आज बीजेपी में होगा शामिल

वीडियोज

Sansani: ईरान का 'प्रॉक्सी WAR'...इजरायल में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Amit Shah On Naxalite: नक्सलवाद को लेकर Congress पर बरसे अमित शाह | BJP | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: युद्ध के बीच ईरान की कैसी है स्थिति? | Israel Iran War | Trump | Netanyahu|Breaking
Bengal Election 2026: Mamata Banerjee का 'फिश कार्ड'..बंगाल में दिलाएगा जीत? | BJP | PM Modi
Sandeep Chaudhary: 1 करोड़ भारतीयों पर तलवार...देश में सियासी आर-पार? |War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
UP Politics: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बोले- 'गिरने के मामले में रुपये और BJP की छवि में मुकाबला...'
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बोले- 'गिरने के मामले में रुपये और BJP की छवि में मुकाबला...'
भारत खत्म कराएगा जंग! इजरायल ने पाकिस्तान को दिखाई उसकी औकात, खुल्लम खुल्ला बोला- 'इंडिया बेहतर...'
भारत खत्म कराएगा जंग! इजरायल ने पाकिस्तान को दिखाई औकात, खुल्लम खुल्ला बोला- इंडिया बेहतर...'
आईपीएल 2025 में पहली गेंद और 2026 में दूसरे गेंद पर जड़ा छक्का, वैभव सूर्यवंशी के अनोखे कारनामे के बारे में जानिए
आईपीएल 2025 में पहली गेंद और 2026 में दूसरे गेंद पर जड़ा छक्का, वैभव सूर्यवंशी के अनोखे कारनामे के बारे में जानिए
ऑडियंस ने देखी 'रामायण' की पहली झलक, रणबीर कपूर बोले- 'भगवान राम आज भी अंतरआत्मा के रक्षक'
ऑडियंस ने देखी 'रामायण' की पहली झलक, रणबीर कपूर बोले- 'भगवान राम आज...'
अल्पसंख्यकों पर ‘डैमोक्लीज़ की तलवार’, वेणुगोपाल का FCRA बिल पर हमला, केरल के ईसाई बहुल इलाकों में राहुल गांधी का प्रचार 
अल्पसंख्यकों पर ‘डैमोक्लीज़ की तलवार’, वेणुगोपाल का FCRA बिल पर हमला, केरल के ईसाई बहुल इलाकों में राहुल गांधी का प्रचार 
RBSE Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं की मार्कशीट में गलत है डिटेल तो न हों परेशान, ऐसे ठीक होंगे Error
राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं की मार्कशीट में गलत है डिटेल तो न हों परेशान, ऐसे ठीक होंगे Error
ऐसे स्टोर करेंगे लहसुन तो सालों साल नहीं होगा खराब, जान लें तरीका
ऐसे स्टोर करेंगे लहसुन तो सालों साल नहीं होगा खराब, जान लें तरीका
Embed widget