एक्सप्लोरर

MP Assembly Election Result: एमपी में सीएम फेस पर सामने आया कैलाश विजयवर्गीय का बयान, जानें क्या कहा?

MP Assembly Election Result 2023: मध्य प्रदेश में बीजेपी बंपर जीत की ओर बढ़ रही है. सीटों की बात करें तो बीजेपी 166 सीटों पर आगे बढ़ रही है, वहीं कांग्रेस 62 सीटों पर आगे है.

Madhya Pradesh Election Results Reactions: मध्य प्रदेश में बीजेपी जीत की ओर बढ़ रही है. सीटों की बात करें तो बीजेपी 166 सीटों पर आगे बढ़ रही है, वहीं कांग्रेस 62 सीटों पर आगे है. अन्य के खाते में 2 सीटें मिलती दिख रही हैं. वहीं राज्य में सीएम चेहरे पर बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी का उम्मीदवार ही मध्य प्रदेश को एक बार फिर विकास के पथ पर ले जाएगा.

बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, "हम मध्य प्रदेश में 160 से अधिक सीटों से जीतेंगे. मैंने 9 सीट इंदौर में जीतने को कहा था और मालवा में सर्वाधिक सीट जीतने को कहा था. हमने मालवा में भी रिकॉर्ड तोड़ा है और वैसे हमने छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी रिकॉर्ड तोड़ा है. तीन राज्यों में सरकार बनाना ये साफ दिखाता है कि आने वाले लोकसभा में हम 400 से अधिक सीट जीतेंगे.

जीत का श्रेय पीएम मोदी को दिया

मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को देते हुए बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने रविवार को दावा किया कि उनका दल अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में 400 से ज्यादा सीटें जीतेगा.

विजयवर्गीय ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा,'मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के कारण चुनाव जीते हैं. हम आने वाले लोकसभा चुनाव में 400 से ज्यादा सीट जीतेंगे.'क्या मध्यप्रदेश में जीत का श्रेय राज्य सरकार की ‘लाडली बहना’ योजना को जाता है? इस सवाल पर उन्होंने जवाब दिया कि कुछ 'दरबारी पत्रकार' इस बात को स्थापित करने में लगे हैं. क्या विजयवर्गीय मुख्यमंत्री पद की दौड़ में हैं? इस सवाल पर उन्होंने कहा,'मैं बीजेपी कार्यकर्ता मात्र हूं और किसी दौड़ में शामिल नहीं हूं. मैं काल्पनिक प्रश्नों का जवाब नहीं देता.' उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के पास 'नेता, नीति और अच्छी नीयत' का अभाव है और विधानसभा चुनावों में जनता ने इस पार्टी को आईना दिखा दिया है.'

ये भी पढ़ें: MP Election Result Live: रुझानों में बीजेपी की बंपर बढ़त पर CM शिवराज का पहला रिएक्शन, बोले- 'लाडली बहन योजना ने...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget