एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: यूपी की वो 8 सीटें जहां नहीं होता मोदी लहर का भी असर, इस बार भी BJP को है 'खतरा'

Lok Sabha Elections 2024: 2019 के लोकसभा चुनाव में यूपी के पूर्वांचल इलाके में मोदी लहर देखने को नहीं मिली थी और बीजेपी 5 सीटें हार गई थी. इस बार भी बीजेपी के लिए क्षेत्र में मुकाबला आसान नहीं लग रहा.

Lok Sabha Elections 2024: भले ही बीजेपी देश में ‘400 पार’ और यूपी में ‘मिशन 80’ का नारा दे रही है. लेकिन उसे भी पता है कि पूर्वांचल अभी तक उसके लिए आसान नहीं रहा है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी से लड़ने के बावजूद 2019 लोकसभा और 2022 विधानसभा चुनावों में बीजेपी का प्रदर्शन यहां एक तरफा नहीं रहा.

2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी यहां तीन सीटों पर काफी मशक्कत के बाद जीती थी. वहीं पूर्वांचल इलाके में बीजेपी 5 सीट हार भी गई थी. 2022 विधानसभा चुनावों में कई जिलों में पार्टी का सूपड़ा ही साफ हो गया था. इसलिए इलाके की आठ सीटें आज भी बीजेपी के लिए चिंता का सबब हैं.

  1. जौनपुर लोकसभा सीट से भी 2019 में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा था. इस सीट से बहुजन समाज पार्टी के श्याम सिंह यादव ने जीत हासिल की थी. 1989 से 2014 के बीच बीजेपी ने यहां से चार बार लोकसभा का चुनाव जीता था.इस बार बीजेपी ने मुंबई में पूर्वांचल के लोकप्रिय नेता कृपाशंकर सिंह पर दांव खेला है. पर उनका मुकाबला बाबू सिंह कुशवाहा से है जो समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं. बाबू सिंह कुशवाहा बीएसपी में रहते हुए अतिपिछड़ों के कद्दावर नेता रहे हैं.

  2. पिछले चुनाव में घोसी लोकसभा सीट पर बहुजन समाज पार्टी के अतुल राय ने चुनाव जीता था. अतुल राय को 1,22,568 मतों के अंतर से जीत मिली थी. पर इस बार समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी दोनों ने मजबूत उम्मीदवार उतारे हैं. समाजवादी पार्टी से राजीव राय तो बहुजन समाज पार्टी से बालकृष्ण चौहान उम्मीदवार हैं.बालकृष्ण यहां से एक बार सांसद रह चुके हैं. एनडीए ने यहां से सुभासपा के अनिल राजभर को उम्मीदवार बनाया है. अनिल सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के बेटे हैं.

  3. गाजीपुर लोकसभा सीट से 2019 का आम चुनाव बहुजन समाज पार्टी के अफजाल अंसारी ने जीता था. उन्हें अफजाल अंसारी ने 1,19,392 मतों के अंतर से हराया था. गाजीपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के मनोज सिन्हा तीन बार सांसद रह चुके हैं. इस बार मनोज सिन्हा के ही खास पारस नाथ राय को बीजेपी से टिकट मिला है. मनोज सिन्हा जबसे कश्मीर के राज्यपाल बने हैं तबसे उनके नाम और काम की काफी चर्चा है. 

  4. 2019 के आम चुनाव में आजमगढ़ सीट से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ढाई लाख से ज्यादा मतों से जीत हासिल की थी. यादव और मुस्लिम बहुल इस संसदीय सीट पर एमवाई फार्मूला काम करता रहा है. हालांकि अखिलेश के रिजाइन करने के बाद हुए उपचुनाव में अखिलेश यादव के भाई धर्मेंद्र यादव को यहां से करारी हार मिली. और बीजेपी के प्रत्याशी भोजपुरी एक्टर और सिंगर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को जीत मिली थी.

  5. लालगंज सीट सुरक्षित सीट है. 2014 में इस सीट से बीजेपी को विजय मिली थी. 2014 में बीजेपी की नीलम सोनकर यहां से जीत हासिल की थी. पर 2019 में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने एक साथ चुनाव लड़कर बीजेपी से यह सीट छीन ली थी.लालगंज लोकसभा सीट से 2019 का आम चुनाव बहुजन समाज पार्टी की संगीता आजाद जीती थीं.बीजेपी ने एक बार फिर अपनी पुरानी कैंडिडेट नीलम सोनकर पर ही भरोसा जताया है.बीएसपी ने यहां से डॉक्टर इंदू चौधरी को मैदान में उतारा है.समाजवादी पार्टी ने पुराने समाजवादी दरोगा सरोज पर भरोसा जताया है.

  6.  पिछली बार बीजेपी ने पूर्वांचल की चंदौली लोकसभा सीट पर जीत हासिल की थी. हालांकि, यहां जीत का अंतर भी ज्यादा नहीं था. चंदौली सीट से बीजेपी के डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय महज 13,959 मत से जीते थे.  वहीं, इससे पहले इसी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से वर्ष 2014 का आम चुनाव डॉ. पांडेय ने डेढ़ लाख से ज्यादा मतों के अंतर से जीता था.पर इस बार मुकाबल बेहद कड़ा है . समाजवादी पार्टी ने इस बार यहां से वीरेंद्र सिंह को टिकट दिया है.चंदौली लोकसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी ने अपना उम्मीदवार सतेंद्र कुमार मौर्य को बनाया है.

  7.  यूपी में मछली शहर लोकसभा सीट पर सबसे कम अंतर रहा था. बीजेपी यह सीट महज 181 वोटों से जीतने में सफल रही थी.मछली शहर में  बीजेपी ने मौजूदा सांसद बीपी सरोज को उम्मीदवार बनाया है. बीपी सरोज के पास जीत की हैट्रिक बनाने का मौका है.

  8.  बलिया में 2019 का चुनाव बीजेपी के वीरेंद्र सिंह मस्त ने मात्र 15,519 वोट से जीता था. शायद यही कारण है कि बीजेपी ने उनपर इस बार भरोसा नहीं जताया है. बीजेपी ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र नीरज शेखर को कैंडिडेट बनाया है. उनके सामने सपा के सनातन पांडेय और बीएसपी के ललन सिंह यादव मैदान में हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget