एक्सप्लोरर

India TV-CNX Opinion Poll: सपा से कन्नौज का किला भी छीन लेगी BJP, कांग्रेस के हाथों से फिसल सकता है रायबरेली, चौंका रहे हैं यूपी के ओपिनियन पोल

Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक जीत हासिल कर सकती है. ओपिनियन पोल में बीजेपी को 70 से ज्यादा सीटें मिली हैं. इनमें कन्नौज और रायबरेली भी शामिल हैं.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए यूपी में किए गए सर्वे में चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं. राज्य की 80 में से 70 से ज्यादा सीटें भारतीय जनता पार्टी के खाते में जाती दिखाई दे रही हैं. ओपिनियन पोल के अनुसार भारतीय जनता पार्टी इस बार कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गढ़ में भी सेंध लगाने वाली है. समाजवादी पार्टी को कन्नौज और कांग्रेस को रायबरेली में हार का सामना करना पड़ सकता है.

इंडिया टीवी-सीएनएक्स के सर्वे में उत्तर प्रदेश की दोनों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की जीत का दावा किया गया है. 1.6 लाख से ज्यादा लोगों के बीच किए गए सर्वे में अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी भी महज दो सीटों पर सिमटती दिखाई दे रही है. पिछली लोकसभा चुनाव में 10 सीट जीतने वाली मायावती की बहुजन समाज पार्टी को भी एक भी सीट मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं. पिछली बार एक सीट जीतने वाली कांग्रेस पार्टी का सूपड़ा साफ होता नजर आ रहा है.

किस पार्टी को कितनी सीटें?
इस सर्वे में भारतीय जनता पार्टी को 70 से ज्यादा सीटें दी गई हैं. अपना दल और राष्ट्रीय लोक दल को दो-दो सीटें मिली हैं. अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी भी दो सीटों पर सिमटती दिख रही है. कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी को कोई सीट नहीं दी गई है. पूर्वांचल में बीजेपी को चार और समाजवादी पार्टी को एकमात्र आजमगढ़ सीट मिल सकती है. अवध, रूहेलखंड और बुंदेलखंड में बीजेपी सभी सीटें जीतती दिख रही है. मध्य उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी एक सीट जीत सकती है.

कांग्रेस का गढ़ है रायबरेली
पिछले लोकसभा चुनाव में यूपी की 80 सीटों में कांग्रेस को सिर्फ एक सीट पर जीत मिली थी. यह रायबरेली सीट ही थी, जहां से सोनिया गांधी चुनाव जीती थीं. अब सोनिया गांधी ने अपनी उम्र और स्वास्थ्य के कारणों का हवाला देते हुए राज्यसभा जाने का फैसला किया है. वह राजस्थान से निर्विरोध राज्यसभा चुनाव जीत चुकी हैं. रायबरेली सीट पर 66 साल कांग्रेस पार्टी का कब्जा रहा है. इनमें से 56 साल गांधी परिवार का कोई सदस्य यहां से चुनाव जीता है. 1952-60 के बीच दो बार फिरोज गांधी यहां से सांसद रहे. इसके बाद 1967-80 के बीच इंदिरा गांधी चार बार चुनाव जीतीं. 2004 से सोनिया गांधी इस सीट पर चुनाव जीतती आ रही हैं. 

कन्नौज में समाजवादी पार्टी का दबदबा
1967 में अस्तित्व में आई कन्नौज सीट पर पहला चुनाव राम मनोहर लोहिया जीते थे. इसके बाद कांग्रेस, लोकदल और फिर कांग्रेस उम्मीदवार को जीत मिली. 1989 और 1991 में जनता दल को जीत मिली. 1996 में बीजेपी यहां पहला चुनाव जीती. 1998 से लगातार समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार यहां से जीत हासिल करते आ रहे हैं. 1998 में प्रदीप कुमार, 2000-2009 तक अखिलेश यादव, 2012 में डिंपल यादव ने जीत हासिल की. 2019 में बीजेपी को दूसरी बार जीत मिली, लेकिन अब लग रहा है कि समाजवादी पार्टी का यह गढ़ बीजेपी का गढ़ बन रहा है. यहां एक बार फिर बीजेपी उम्मीदवार के जीतने की संभावना है. कन्नौज से अखिलेश यादव खुद चुनाव लड़ सकते हैं.

यह भी पढ़ेंः Lok Sabha Elections 2024: यूपी में कितनी लोकसभा सीट जीत पाएगी समाजवादी पार्टी, ओपिनियन पोल ने चौंकाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget