एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: पत्नी ने तिलक लगाकार नामांकन करने भेजा, पर्चा भरने के बाद बोले गडकरी- 1 लाख करोड़ का काम किया

Lok Sabha Elections 2024: नितिन गडकरी ने नागपुर की जनता से कहा कि लोकसभा सीट में 75 फीसदी मतदान होना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने विकास का वादा किया.

Lok Sabha Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए नागपुर सीट से पर्चा भर दिया है. इसके साथ ही उन्होंने नागपुर की जनता से खास अपील की है. उन्होंने लोकसभा सीट में 75 फीसदी वोटिंग और उन्हें 5 लाख से ज्यादा मतों से जीत दिलाने की मांग की है. जब नितिन गडकरी पर्चा भरने पहुंचे तो उनके साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे.

पर्चा भरने के बाद नितिन गडकरी ने कहा "मेरे कार्यकाल में 1 लाख करोड़ का काम हुआ है. इसका श्रेय मुझे या देवेन्द्र को नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं को है. कार्यकर्ताओं ने विश्वास दिखाया तो हम काम कर पाए. मैं जीतने जा रहा हूं, लेकिन मेरी विनती है कि नागपुर में 75 फीसदी वोटिंग होनी चाहिए. मेरी जीत 5 लाख वोटों से होनी चाहिए. गडकरी ने आश्वासन दिया कि देश में एनडीए सरकार आएगी. महाराष्ट्र  में शिंदे, फड़नवीस और अजित दादा के नेतृत्व में जबरदस्त विकास होगा.

पत्नी ने विजय तिलक लगाकर पर्चा भरने भेजा

नीतिन गडकरी 2 बार सांसद बन चुके हैं. ऐसे में जब वह तीसरी बार सांसद बनने के लिए पर्चा भरने निकले तो उनकी पत्नी ने विजय तिलक लगाकर उन्हें भेजा. नितिन गडकरी मौजूदा सरकार में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री हैं. इससे पहले वह 1995 से 1999 तक लोक निर्माण विभाग के मंत्री रहे थे. इस दौरान उन्होंने कई फ्लाईओवर बनाए थे और मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे बनाने में भी उनका अहम योगदान था. देश में सड़कों का जाल बिछाने के लिए उन्हें हाइवे मैन भी कहा जाता है. नितिन गडकरी 2009 में बीजेपी के सबसे युवा अध्यक्ष बने थे. इसके बाद उन्हें प्रधानमंत्री पद का भी दावेदार माना जाने लगा. केंद्रीय मंत्री के रूप में उनकी छवि लगातार काम करने वाले नेता की है और नागपुर से उनका तीसरी बार सांसद बनना तय माना जा रहा है. 2014 में उन्हें ढाई लाख वोट के अंतर से जीत मिली थी.

यह भी पढ़ेंः TV9 Bharatvarsh opinion poll: BJP ने जिस पीलीभीत सीट से काटा वरुण गांधी का टिकट, वहां 2024 में कौन जीत रहा, सर्वे ने किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget