एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: आजमगढ़ के लोगों की इन बातों को सुनकर परेशान हो जाएंगे धर्मेंद्र यादव! जानिए सीट पर कैसा है मुकाबला

आजमगढ़ सीट पर मुकाबला रोचक हो सकता है. एक तरफ जहां लोग बीजेपी के काम पर वोटों देने की बात कर रहे हैं. वहीं इस सीट पर एमवाई समीकरण के चलते धर्मेंद्र यादव को भी हल्के में नहीं लिया जा सकता है.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव की आज़मगढ़ सीट पर छठें चरण में मतदान होना है. इस सीट पर बीजेपी के वर्तमान सांसद और प्रत्याशी दिनेश लाल यादव और सपा के धर्मेंद्र यादव के बीच मुकाबला है. पिछले उपचुनाव में धर्मेंद्र को यहां से हार का सामना करना पड़ा था.

‘यूपी तक’ की रिपोर्ट के मुताबिक आजमगढ़ की जनता का मानना है कि आजमगढ़ का विकास हुआ है, यहां सड़कें बनी हैं और सरकारी योजना के तहत पानी भी मिल रहा है. एक शख्स ने कहा कि वर्तमान सरकार में आजमगढ़ में कानून का राज स्थापित हुआ है और गुंडाराज का अंत हुआ है, इसलिए मोदी जी को वोट देंगे. एक शख्स ने बताया कि जनता पीएम मोदी को समर्थन देने वाली है और वही जीतेंगे. एक व्यापारी ने कहा कि जब से बीजेपी सरकार आई है, तब से विकास हुआ है. पहले ये क्षेत्र विकास से वंचित था.

एक शख्स ने कहा कि दोनों उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर है. अभी कुछ कहना मुश्किल है. वहीं एक शख्स ने कहा कि धर्मेंद्र यादव यहां बढ़त में हैं. उन्होंने का की जातिगत समीकरण के चलते धर्मेंद्र यहां से चुनाव जीत सकते हैं. एक युवक ने कहा कि बीजेपी यहां ठीक काम कर रही है. धर्मेंद्र यादव को लेकर उन्होंने कहा कि एमवाई समीकरण पर सपा राजनीति कर रही है. उनके पक्ष में बस यही बात है.

बता दें कि समाजवादी पार्टी ने चुनाव से ठीक पहले गुड्डू को ही एमएलसी बनाकर राह का कांटा साफ कर लिया. आजमगढ़ में यादव और मुसलमान वोटरों की संख्या जीत के दरवाजे तक सीधे ले जाती है. इस लोकसभा सीट पर यादव करीब 25 प्रतिशत हैं और मुसलमान 13 प्रतिशत हैं.

एमवाई के इस गढ़ में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ से पहले रमाकांत यादव यहां कमल खिला चुके हैं. मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव दोनों को आजमगढ़ सीट ने संसद पहुंचने का मौका दिया. मुलायम परिवार के धर्मेंद्र उपचुनाव की हार के बाद फिर से इस बार मैदान में हैं. 2009 के परिसीमन के बाद अब आजमगढ़ संसदीय क्षेत्र में आजमगढ़ सदर, गोपालपुर, सगड़ी, मुबारकपुर, मेंहनगर विधानसभा क्षेत्र हैं. इन सभी पांच विधानसभा क्षेत्र से सपा के ही विधायक हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget