एक्सप्लोरर

कांग्रेस को No कहने के बाद क्या अब बीजेपी में शामिल होंगी सपना चौधरी? मनोज तिवारी से मिलीं

डांसर सपना चौधरी ने सोमवार को अभिनेता और दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी से उनके आवास पर मुलाकात की. यह मुलाकात ऐसे समय में हुई जब सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी.

नई दिल्ली: हरियाणवी गायिका और डांसर सपना चौधरी ने कांग्रेस में शामिल होने से इनकार करने के ठीक बाद दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी से मिलीं. यह मुलाकात रविवार देर शाम मनोज तिवारी के आवास पर हुई और दोनों ने डिनर किया. मनोज तिवारी के सलाहकार नीलकांत बक्शी ने मुलाकात की पुष्टि की है.

इस मुलाकात के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या सपना चौधरी बीजेपी में शामिल होंगी? रविवार को सपना चौधरी ने कहा था कि मनोज तिवारी भी एक अच्छे कलाकार हैं और इस नाते उनसे मिलती रहती हूं.

कांग्रेस को No कहने के बाद क्या अब बीजेपी में शामिल होंगी सपना चौधरी? मनोज तिवारी से मिलीं

दरअसल, सपना चौधरी और प्रियंका गांधी की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही थी और यह दावा किया जा रहा था कि सपना चौधरी कांग्रेस में शामिल हो गई हैं. उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने शनिवार को चौधरी का पार्टी में स्वागत किया था और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ उनकी एक तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की थी. बब्बर ने ट्वीट किया था, ‘‘ मैं सपना चौधरी जी का कांग्रेस परिवार में स्वागत करता हूं.’’

कांग्रेस को No कहने के बाद क्या अब बीजेपी में शामिल होंगी सपना चौधरी? मनोज तिवारी से मिलीं

जिसके बाद सपना चौधरी ने कल प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि वह लोकसभा चुनाव में किसी भी पार्टी के लिए प्रचार नहीं करेंगी. उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं कांग्रेस में शामिल नहीं हुई हूं. मेरी प्रियंका गांधी के साथ की तस्वीरें पुरानी हैं क्योंकि उनसे अतीत में कई बार मिली हूं. ये तस्वीरें पुरानी हैं.’’

कांग्रेस ज्वाईन करने पर झूठ बोल रही हैं सपना चौधरी? ABP न्यूज़ के पास है कांग्रेस सदस्यता की पर्ची

जब उनसे पूछा गया कि कांग्रेस की सदस्यता के लिए फार्म भरने वाली उनकी तस्वीर है तो चौधरी ने कहा कि अगर उनका पुराना साक्षात्कार चलाया जा सकता है तो उनकी पुरानी तस्वीर को नया बताकर प्रसारित क्यों नहीं किया जा सकता है?

शनिवार की शाम चौधरी के साथ दिखे बब्बर के एक करीबी सहायक ने गायिका के यू टर्न पर कुछ नहीं कहा. उन्होंने सदस्यता फॉर्म भी दिखाया जो पार्टी में शामिल होने के लिए चौधरी ने भरा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget