एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव: पीएम मोदी बोले- मैंने कभी दावा नहीं किया कि सारे काम पूरे हो गए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पांच साल में किये गए कामकाज को गिनाए. इस दौरान उन्होंने कहा कि मैंने यह कभी दावा नहीं किया कि सारे काम पूरे हो गए हैं. आगे भी काम करना है, इसके लिए आपका आशीर्वाद चाहिए.

Lok Sabha Elections 2019: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर विपक्षी पार्टियों पर खूब बरसे. उत्तर प्रदेश के अमरोहा में बीजेपी की चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी का आतंकवाद पर नर्म रवैये की वजह से कुछ लोगों के हौसले बुलंद हुए हैं.

पीएम मोदी ने पांच साल में किये गए कामों को भी गिनाया और इसी दौरान उन्होंने कहा कि मैंने यह कभी दावा नहीं किया कि सारे काम पूरे हो गए हैं. आगे भी काम करना है, इसके लिए आपका आशीर्वाद चाहिए.

पीएम मोदी ने कहा, ''लोगों को मुद्रा योजना के तहत लाभ मिल रहा है. चौकीदार की सरकार ने हर एक की हितों की रक्षा करने की कोशिश की है. गन्ना किसानों को पैसे मिले इसके लिए कोशिश हो रही है.''

उन्होंने कहा, ''यूपी के दो करोड़ से अधिक किसान परिवारों को छह हजार रुपये हर वर्ष मिलनी शुरू हो गई है. फूड प्रोसेसिंग का काम भी तेजी से चल रहा है. मैंने यह कभी दावा नहीं किया कि सारे काम पूरे हो गए हैं. लेकिन इतना जरूर है कि पूरी इमानदारी से दिन-रात एक करके आपके जीवन को आसान बनाने के लिए हर पल दौड़ता रहा हूं. इन कार्यों को जारी रखने के लिए 2019 के इस चुनाव में मुझे फिर से आपका आशीर्वाद चाहिए.''

पीएम मोदी ने बीजेपी प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर के समर्थन में आयोजित रैली में कहा, ''जब पाकिस्तान पूरी दुनिया के सामने बेनकाब हो रहा है तो ये उसके पक्ष की बात कर रहे हैं, वहां पर हीरो बनने की स्पर्द्धा कर रहे हैं. कांग्रेस हो या फिर एसपी-बीएसपी, आतंकवाद पर इसी नरम रवैये की वजह से कुछ लोगों के हौसले बुलंद हुए हैं. इन दलों ने सिर्फ आतंक की ही मदद नहीं की है, इन्होंने आपके जीवन और अस्तित्व को संकट में डाला है.''

PM Modi On ABP: बेरोजगारी के आरोपों पर पीएम मोदी का दावा- केवल MSME में ही मिला 6 करोड़ रोजगार

उन्होंने कहा कि जब उत्तर प्रदेश में एसपी, बीएसपी और दिल्ली में कांग्रेस की सरकार थी, तब कभी अयोध्या और काशी को दहला दिया जाता था, कभी रामपुर में सीआरपीएफ कैम्प पर हमला होता था. देश की एजेंसियां बड़ी मशक्कत करके इन घटनाओं में शामिल लोगों को पकड़ती थीं लेकिन वोट बैंक की वजह से बुआ—बबुआ (बीएसपी प्रमुख मायावती और एसपी अध्यक्ष) की सरकारें उन्हें छोड़ देती थीं.'

मोदी ने दावा किया कि पिछले पांच साल में धमाके इसलिये रुक गये क्योंकि दिल्ली में आपने एक चौकीदार बैठा दिया, जो आतंकियों को पाताल से भी खोज निकालेगा. उन्होंने कहा, ‘‘मोदी आतंक को वोट बैंक से नहीं तौलता.’’

प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान में हाल में हुए हवाई हमले का जिक्र करते हुए जनता से पूछा, ''आप मुझे बताइये कि क्या आतंकी हमले के बाद मुझे चुप हो जाना चाहिये था, या उन पर प्रहार करना चाहिये था. मैंने सही किया ना... ऐसे ही करना चाहिये, लेकिन आतंकवादियों को उन्हीं की भाषा में जवाब देना हमारे देश में ही कुछ लोगों को परेशान करता है. उनकी रातों की नींद उड़ जाती है. जब भारत डंके की चोट पर दुश्मन को मारता है तो कुछ लोगों को हिन्दुस्तान में रोना आता है.''

PM MODI on ABP: राम मंदिर, राष्ट्रद्रोह और 2019 में पूर्ण बहुमत तक जानें पीएम मोदी के इंटरव्यू की 32 बड़ी बातें

मोदी ने उत्तर प्रदेश में एसपी—बीएसपी—आरएलडी गठबंधन पर तंज करते हुए कहा कि कुछ लोग अलग—अलग जातियों के नाम पर समाज और देश में खाई पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. प्रदेश की जनता ने वर्ष 2014 के लोकसभा और 2017 के विधानसभा चुनाव में ऐसी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दिया था.

प्रधानमंत्री ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर, योगेन्द्र नाथ मण्डल और बाबू जगजीवन राम का नाम लेते हुए कांग्रेस पर इनकी उपेक्षा और अपमान करने का आरोप लगाया. अगर कांग्रेस और महामिलावट (एसपी—बीएसपी—आरएलडी गठबंधन) वाले चुनाव जीतते हैं तो इन महापुरुषों का सम्मान नहीं हो सकेगा.

उन्होंने दावा किया कि पूरी दुनिया में देश की साख आज जितनी ऊंची है, उतनी पहले कभी नहीं थी. देश के विकास की गति को इसी तरह बनाये रखने के लिये मजबूत सरकार बनाना बहुत जरूरी है. भाजपा उम्मीदवारों को मिलने वाला हर वोट मोदी के खाते में जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े डोनाल्ड ट्रंप?
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े ट्रंप?
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो

वीडियोज

Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें
Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े डोनाल्ड ट्रंप?
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े ट्रंप?
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, अब इस देश से खेलना का लिया फैसला
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, इस देश से खेलना का लिया फैसला
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में क्यों नहीं खेल रहे केएल राहुल? अचानक क्यों किया गया टीम से बाहर? जानें वजह
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में क्यों नहीं खेल रहे केएल राहुल? अचानक क्यों किया गया टीम से बाहर?
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Embed widget