एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव 2019: अखिलेश यादव का गोरखपुर के सांसद प्रवीण पर तंज, कहा- 'चुनाव में इन मौसेरों की नैया डूबना तय है'

बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर से प्रवीण निषाद समाजवादी पार्टी के टिकट पर लोकसभा का उप-चुनाव जीते थे. निषाद के बीजेपी में शामिल होने के बाद अब गोरखपुर से उनका बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ना लगभग तय माना जा रहा है.

गोरखपुरः गोरखपुर से सपा सांसद प्रवीण निषाद के दिल्‍ली में गुरुवार को बीजेपी में शामिल होना सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव को रास नहीं आया. यही वजह है कि उन्‍होंने ट्विटर के जरिए उन पर निशाना साधते हुए भड़ास निकाली है. अखिलेश यादव ने टि्वटर पर कमेंट करते हुए लिखा है कि ‘‘विकास पूछ रहा हैः गोरखपुर में सांसद जी को मठाधीश का जो झोला भर प्रसाद मिला है, क्‍या उसे वो पूरा गटक जाएंगे या किसी और से बांटेंगे भी.’’ आगे वे लिखते हैं कि ‘‘ये भाजपा के घाटे का सौदा है. क्‍योंकि जनता ने सांसद को नहीं, उनके पीछे एकजुट महागठबंधन को जिताया था. चुनाव में इन मौसेरों की नैया डूबना तय है.’’

PM Modi Exclusive Interview: ABP न्यूज़ पर यहां देखें और पढ़ें ये खास बातचीत

सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव का गुस्‍सा और खीझ स्‍वाभाविक भी है. वो भी ऐसे समय में जब लोकसभा चुनाव सिर पर है. ऐसे में उप-चुनाव में जीत हासिल करने वाले उनके सांसद का उसी पार्टी के साथ जाना भला उन्‍हें कैसे रास आ सकता है. वो भी ऐसी गोरखपुर की सीट जिस पर जीत हासिल करना इतिहास बदल देने के बराबर रहा है. क्‍योंकि लगातार पांच बार से इस सीट पर जीत हासिल करने वाले सांसद और वर्तमान मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के रहते ये सीट मंदिर के हाथ से कभी नहीं गई. लेकिन, उप-चुनाव में जीत हासिल कर सपा ने इस सीट पर बड़ा उलटफेर कर इतिहास रच दिया था.

केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने जिस गांव को लिया था गोद, उस गांव के लोगों ने लगाए ऐसे पोस्टर

दस दिन पहले तक अखिलेश यादव और उनके कार्यकर्ता फिर से प्रवीण निषाद को सपा के टिकट पर चुनाव लड़ाकर जीत का तानाबाना बुन रहे थे. लेकिन, इसी बीच निषाद पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और प्रवीण निषाद के पिता डा. संजय निषाद ने गठबंधन से नाता तोड़ने का ऐलान कर सभी को चौंका दिया. सपा ने 12 घंटे के भीतर ही रामभुआल निषाद को प्रत्‍याशी घोषित कर औपचारिकता पूरी कर दी. लेकिन, अभी प्रवीण निषाद और डा. संजय निषाद की चुप्‍पी के कारण बीजेपी खेमे में भी सन्‍नाटा पसरा हुआ था. नतीजा वो दिन भी आ गया, जब गुरुवार को दिल्‍ली में प्रवीण निषाद के भाजपा में शामिल होने का औपचारिक ऐलान भी कर दिया गया.

अमेठी में स्मृति ईरानी ने साधा राहुल गांधी पर निशाना, कहा- लापता सांसद केरल पहुंच गए हैं

इसके साथ ही निषाद पार्टी भी बीजेपीयानी एनडीए के साथ हो गई. अब ये कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी प्रवीण निषाद को गोरखपुर सदर लोकसभा सीट से टिकट देकर चुनाव मैदान में उतार सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget