एक्सप्लोरर

तमिल सुपरस्टार कमल हासन इंडिया गठबंधन में हो सकते हैं शामिल, दो दिन में होगा ऐलान

Lok Sabha Election: तमिल सुपरस्टार कमल हासन इंडिया गठबंधन में शामिल हो सकते हैं. वह जल्द ही मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के साथ बैठक करेंगे.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने बाकी हैं और तमिलनाडु में सभी राजनीतिक दल गठबंधन के लिए बातचीत करने में लगे हैं. वहीं, डीएमके भी सीट-बंटवारे की बातचीत को अंतिम रूप देने में लगी है. इस बीच सूत्रों ने कहा है कि मक्कल नीति मैयम (MNM) प्रमुख कमल हासन इंडिया गठबंधन में शामिल हो सकते हैं. उनके डीएमके के साथ जोड़ने की संभावना है.

सूत्रों के मुताबिक कमल हासन की एमके स्टालिन के साथ बैठक होनी है. इस बैठक के बाद वह लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए डीएमके के साथ बातचीत कर सकते हैं. सूत्रों ने बताया कि सोमवार (19 फरवरी) से शुरू होने वाले विधानसभा के  बजट सत्र के बाद दोनों नेताओं के बीच बैठक होने की संभावना है.

इस बीच कमल हासन ने सोमवार ( 19 फरवरी) को कहा कि गठबंधन की घोषणा दो दिनों के भीतर की जाएगी. चेन्नई हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए, एमएनएम प्रमुख ने संसदीय चुनावों की तैयारियों का जिक्र करते हुए कहा कि यह एक अच्छा मौका है और चुनाव का काम अच्छा चल रहा है. 

एमएनएम को 1 सीट ऑफर कर सकता है गठबंधन
सूत्रों ने कहा कि लोकसभा चुनाव में इंडिया अलायंस एमएनएम को एक सीट दे सकता है. जानकारी के मुताबिक कमल हासन खुद एमएनएम के सिंबल टॉर्चलाइट पर चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं. उन्हें यह सिंबल एक हफ्ते पहले ही चुनाव आयोग ने आवंटित किया था.

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे कमल हासन
गौरतलब है कि कमल हासन ने दिसंबर 2022 में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल हुए थे. इसके बाद उन्होंने कांग्रेस नेता का एक इंटरव्यू भी किया था. तबसे ही दोनों उनका झुकाव इंडिया अलायंस की तरफ है.

इस संबंध में जब तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष के सेल्वपेरुन्थागई से पूछा कि क्या उनकी पार्टी कमल हासन को अपने कोटे से एक सीट देगी तो उन्होंने कहा था कि एमएनएम नेता के भारत लौटने के बाद इस पर निर्णय लिया जाएगा.

उन्होंने कहा था कि कमल हासन सोमवार को अमेरिका से लौटेंगे और फिर गठबंधन के मुद्दे पर फैसला लेने के लिए अपनी पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. माना जा रहा है कि हासन 21 फरवरी को एमएनएम के सातवें स्थापना दिवस पर गठबंधन पर फाइनल फैसला करेंगे.

यह भी पढे़- न जमीन, न घर, जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं देश के दूसरे सबसे पसंदीदा सीएम योगी आदित्यनाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget