एक्सप्लोरर

Exit Poll 2024: यूपी को लेकर एग्जिट पोल के आंकड़ों पर बीजेपी और सपा-कांग्रेस ने दी प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

ABP CVoter Exit Poll 2024: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से एनडीए को सबसे ज्यादा सीटें मिलती दिखाई दे रही है, बीजेपी को इस बार पिछली बार से भी ज़्यादा सीटें मिल सकती हैं.

ABP Cvoter Lok Sabha Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के साथ उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर मतदान खत्म हो गया है. जिसके तमाम एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आने लगे हैं. यूपी की 80 सीटों को लेकर एबीपी सीवोटर ने सर्वे किया है, जिसके मुताबिक यूपी में एनडीए को 62-65 सीटें मिल सकती है जबकि इंडिया अलायंस को 15 से 17 सीटें मिल सकती हैं. वहीं बसपा शून्य पर रह सकती है. 

अब एग्जिट पोल के आंकड़ों पर बीजेपी और विपक्षी नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है. एग्जिट पोल पर सपा के ओर से प्रमुख महासचिव रामगोपला यादव ने कहा कि एग्जिट पोल्स से चिंतित होने की जरुरत नहीं है. वहीं बीजेपी के ओर से राज्यसभा सांसद राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा, 'कहिए राहुल गांधी खटाखट-टकाटक-फटाफट जनता ने कर दिया. कांग्रेस को तो आप खा गये अब .....कहां?'

एबीपी सीवोटर सर्वे के अलावा दूसरे एग्जिट पोल के आंकड़े भी सामने आए हैं जिनमें अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं. 

इंडिया न्यूज और डी डायनामिक ने भी यूपी को लेकर एक सर्वे किया है जिसमें दावा किया गया है कि एनडीए को यूपी में 69 सीटें मिल सकती है जबकि इंडिया गठबंधन को यहाँ 11 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. वहीं बसपा और अन्य दोनों ज़ीरो के आंकड़े पर ही रह सकते हैं. बसपा को एक भी सीट मिलते नहीं दिख रही.

जन की बात के एग्जिट पोल के मुताबिक यूपी में एनडीए को 68-74 सीटें मिलने का अनुमान हैं जबकि इंडिया गठबंधन को 12-6 सीटें मिलने का अनुमान हैं, वहीं बहुजन समाज पार्टी का यहां खाता खुलते नहीं दिख रहा है.

न्यूज़ नेशन के एग्जिट पोल के मुताबिक यूपी में बीजेपी को 67 सीटें, इंडिया गठबंधन को 10 और अन्य के खाते में 3 सीटें जाने का अनुमान हैं. इस पोल में भी बसपा का खाता नहीं खुला है. 

रिपब्लिक भारत के सर्वे के मुताबिक यूपी में बीजेपी को 69-74 और इंडिया गठबंधन को 6-11 सीटें मिल सकती हैं. बहुजन समाज पार्टी को यूपी में एक भी सीट मिलते नहीं दिखाई दे रही  है. 

इसके अलावा रिपब्लिक टीवी P Maro के सर्वे के मुताबिक़ यूपी में एनडीए को 69 और इंडिया गठबंधन को 11 सीटें मिलने का अनुमान है और बसपा के खाते में एक भी सीट जाते नहीं दिखाई दे रही है. 

Disclaimer: एबीपी सी वोटर एग्जिट पोल सर्वे 19 जून से 1 जून 2024 के बीच किया गया है. इसका सैंपल साइज 4 लाख 31 हजार 182 है और ये सर्वे सभी 543 लोकसभा सीटों पर किया गया, जिनमें 4129 विधानसभा सीटें शामिल हैं. एबीपी सी वोटर सर्वे का राज्य स्तर पर  मार्जिन ऑफ एरर + और -3 प्रतिशत और क्षेत्रीय स्तर पर + और  -5 प्रतिशत है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget