एक्सप्लोरर

क्या बारामूला में होगा जम्मू-कश्मीर का सबसे हाई-प्रोफाइल चुनावी मुकाबला? जानें कौन-कौन से दिग्गज आमने-सामने?

Lok Sabha Election: जम्मू कश्मीर का बारामूला नेशनल कॉन्फ्रेंस का गढ़ रहा है. इस बार यहां सूबे का सबसे हाई प्रोफाइल मुकाबला देखने को मिल सकता है.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. ऐसे में जम्मू कश्मीर में सियासी हलचल बढ़ गई है, जहां बारामूला सीट पर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी  (PDP) प्रमुख महबूबा मुफ्ती और नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला के बीच मुकाबला हो सकता है. हालांकि, राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि दोनों पार्टियां इस मुकाबले से बचना चाहती हैं.

सूत्रों की मानें तो नेशनल कॉन्फ्रेंस उमर अब्दुल्ला को बारामूला के बजाय श्रीनगर से चुनाव लड़ने की वकालत कर रही है, क्योंकि महबूबा मुफ्ती भी श्रीनगर से चुनाव लड़ सकती हैं. उधर नए परिसीमन के बाद पीडीपी के गढ़ शोपियां और पुलवामा जिले को श्रीनगर निर्वाचन क्षेत्र के साथ जोड़ गया है. 

ईद के बाद लिस्ट जारे करेंगे- उमर अब्दुल्ला
कहा जा रहा है कि नेशनल कॉन्फ्रेंस उम्मीदवारों की सूची सार्वजनिक करने से पहले पार्टी अन्य दलों के प्रत्याशियों की घोषणा करने का इंतजार करेगी. इस बीच उमर अब्दुल्ला ने कैंडिडेट्स के ऐलान में देरी को लेकर कहा, "जाएं और अन्य पार्टियों से अपने उम्मीदवारों की घोषणा करने के लिए कहें, क्योंकि हमें अपने उम्मीदवारों की घोषणा करने की कोई जल्दी नहीं है. पहले हम ईद मनाएंगे और फिर उम्मीदवारों की घोषणा करेंगे."

इंडिया अलांयस के साथ लड़ेगी नेशनल कॉन्फ्रेंस
नेशनल कॉन्फ्रेंस, इंडिया अलायंस का हिस्सा है और उसने सीट बंटवारे पर कांग्रेस के साथ गठबंधन की घोषणा की है. समझौते के मुताबिक, नेशनल कॉन्फ्रेंस श्रीनगर, बारामुला और अनंतनाग पर चुनाव लड़ रही है, जबकि कांग्रेस को जम्मू और उधमपुर के अलावा लद्दाख से चुनाव लड़ेगी.

स्पष्टता के बावजूद नेशनल कॉन्फ्रेंस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है, जिससे इन अटकलों को बल मिला कि वह अपनी सीट बदल सकते हैं. इससे पहले सूत्रों ने पुष्टि की कि पार्टी की कार्यसमिति ने श्रीनगर के लिए उमर अब्दुल्ला, बारामूला से आगा रूहुल्लाह और अनंतनाग सीटों के उम्मीदवार के रूप में मियां अल्ताफ के नामों को हरी झंडी दे दी है.

नेशनल कॉन्फ्रेंस का गढ़ रहा है बारामूला
बारामूला नेशनल कॉन्फ्रेंस का गढ़ रहा है जहां पार्टी ने 2014 को छोड़कर सभी चुनाव जीते हैं जब पीडीपी के मुजफ्फर हुसैन बेग जीते थे. हालांकि, एनसी ने 1971 और 1996 में चुनाव नहीं लड़ा और पार्टी ने चुनावों का बहिष्कार किया था.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: सियासी पिच पर दिखी 'पठान पावर', बाहरी कहने पर बोले- पीएम मोदी के बारे में क्या?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget