एक्सप्लोरर

Election 2024: पवन सिंह को नहीं जानते शत्रुघ्न सिन्हा, आसनसोल सीट से पीछे हटने को लेकर कही ये बड़ी बात

Lok Sabha Election: बीजेपी ने पवन सिंह को आसनसोल लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था, लेकिन बंगाल की महिलाओं को लेकर उनके गाए कुछ गानों को लेकर टीएमसी ने सोशल मीडिया पर मोर्चा खोल दिया था.

Lok Sabha Election 2024: आसनसोल सीट से टीएमसी के सांसद और मौजूदा प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा ने मशहूर भोजपुरी सिंगर और अभिनेता के लिए बड़ी बात कही है. शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि वह पवन सिंह को व्यक्तिगत रूप से नहीं जानते. जब उनका नाम घोषित हुआ था तब वह नहीं जानते थे कि वह बनारस के हैं, रक्सौल के हैं, गाजीपुर के हैं या फिर गाजियाबाद के हैं. वह कहां से हैं इसकी जानकारी तक नहीं थी.

शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि बाद में उनके बारे में पता चला कि वह अच्छे इंसान हैं, अच्छे परिवार से आते हैं और अच्छे लोगों के साथ रहते हैं. वह अच्छे गायक और कलाकार हैं. उनको मेरा शुभाशीष और प्यार.

नाम वापसी को लेकर टिप्पणी करने से इनकार

पवन सिंह के आसनसोल से नाम वापस लेने पर शॉटगन ने कहा, “जहां तक उनके नाम वापसी की बात है तो उन्होंने 24 घंटे के अंदर नाम वापस लिया, ये मेरे प्यार की वजह से किया या मेरी लोकप्रियता की वजह से किया, मुझे नहीं पता. उन्होंने नाम वापस लिया या नाम वापस लने को मजबूर किया गया ये उनकी पार्टी का अंदरूनी मामला है. उस पर मैं टिप्पणी नहीं करूंगा.”

'मैंने नहीं सुना है पवन सिंह का कोई भी गाना'

जब रिपोर्टर ने उनसे कहा कि उनके गानों को लोग एंजॉय करते हैं फिर भी टीएमसी और बाबुल सुप्रियो ने उनके खिलाफ कैंपेन क्यों चलाया. इस पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि उनके गानों की वजह से विरोध हुआ इस पर मैं कुछ नहीं कहूंगा क्योंकि मैंने उनका कोई गाना सुना ही नहीं है. हमारे समय में महमूद साहब थे. उन्हें लोग डबल मीनिंग कॉमेडी के लिए भी बदनाम करते थे.

बीजेपी ने आसनसोल से दिया था टिकट

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने पवन सिंह को पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था, लेकिन महिलाओं और खासकर बंगाल की महिलाओं को लेकर उनके गाए कुछ गानों को लेकर टीएमसी ने सोशल मीडिया पर मोर्चा खोल दिया था. इसके बाद पवन सिंह ने अपना नाम वापस ले लिया था. हालांकि उन्होंने तब कहा था कि वह बिहार से चुनाव लड़ना चाहते हैं. इस बीच कुछ दिन पहले ही पवन सिंह ने बिहार के काराकाट संसदीय सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला करके हर किसी को हैरान कर दिया.

ये भी पढ़ें

Malook Nagar Joins RLD: 250 करोड़ के मालिक हैं मलूक नागर, 18 साल बाद BSP छोड़ RLD के हुए, जानें क्यों पड़े ED के छापे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget