एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: अमेठी में 1981 वाली कहानी दोहराने जा रही है कांग्रेस? जानें क्या हुआ था उस साल

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने अभी तक अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट के लिए कैंडिडेट के नाम की घोषणा नहीं की है. पार्टी इस महीने के अंत तक दोनों सीटों के लिए नाम का ऐलान कर सकती है.

Lok Sabha Election 2024: गांधी परिवार के लिए उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीटें रायबरेली और अमेठी सिर्फ सीटें नहीं साख का सवाल हैं. कांग्रेस की ओर से इन दोनों सीटों के लिए नामों का ऐलान नहीं हुआ है. सूत्रों बताते हैं कि राहुल गांधी अमेठी लोकसभा से और प्रियंका गांधी के रायबरेली लोकसभा से चुनाव लड़ सकते हैं. माना जा रहा है पार्टी 1981 के उपचुनाव वाला प्लान अमेठी के लिए इस बार अपना सकती है. 

बीजेपी बहुत पहले ही कैंडिडेट के नाम का ऐलान कर चुकी है, पार्टी ने अमेठी से स्मृति ईरानी को टिकट दिया है. वहीं कांग्रेस के नेता लगातार दावा कर रहे हैं कि अमेठी से राहुल गांधी ही चुनाव लड़ेंगे. पार्टी ने इस संबंध में इंटरनल सर्वे भी कराया है. इस सर्वे में संकेत राहुल गांधी के पक्ष में बताए जा रहे हैं. कार्यकर्ता और लोकल नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी को अमेठी से चुनाव लड़ना चाहिए. दावा किया जा रहा है कि अमेठी में नामांकन शुरू होने के बाद कांग्रेस इस सीट के नाम का ऐलान कर सकती है.

1981 में भी ऐसा किया

ये पहली बार नहीं है कि पार्टी ने उम्मीदवार के नाम का ऐलान पहले नहीं किया हो. साल 1981 में राजीव गांधी के नामांकन के वक्त भी पार्टी ऐसा कर चुकी है. 1981 में हुए लोसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने जिस दिन राजीव गांधी को अमेठी से उम्मीदवार बनाने का ऐलान किया था, उसी दिन उन्होंने नामांकन दाखिल किया था. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर कांग्रेस अमेठी से राहुल गांंधी को उम्मीदवार बनाती है और उनके नाम का ऐलान करती है तो उसी दिन राहुल गांधी अमेठी से नामांकन दाखिल कर सकते हैं. 

3 मई नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख

अमेठी लोकसभा के लिए नॉमिनेशन की प्रक्रिया 26 अप्रैल को ही शुरू हो चुकी है. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 3 मई है और नाम वापस लेने की लास्ट डेट 6 मई है. अमेठी लोकसभा 2024 में मतदान पांचवें फेज के तहत 20 मई को होना है. इस सीट के लिए बीजेपी को छोड़कर अन्य पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा नहीं की है. 

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: 'आपके बच्चे भूखे मर जाएंगे', कर्नाटक में बोले पीएम मोदी, किसके लिए बताया मौज मस्ती करने वाला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget