एक्सप्लोरर

VIP Candidate: तिरुवनंतपुरम सीट से शशि थरूर मैदान में, क्या लगा पाएंगे जीत की हैट्रिक ?

क्या इस बार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरुर तिरुवनंतपुरम जीत से जीत की हैट्रिक लगा सकते हैं. आइए जानते हैं उनके बारे में सबकुछ

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तिरुवनंतपुरम से प्रत्याशी शशि थरूर इस बार जीत की हैट्रिक लगा सकते हैं. इस बार थरूर का मुकाबला मिजोरम के पूर्व राज्यपाल और बीजेपी प्रत्याशी कुम्मनम राजशेखरन और भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के विधायक और पूर्व राज्यमंत्री सी दिवाकरन के साथ है. ऐसे में आइए जानते हैं कौन है शशि थरुर ?

शशि थरूर का जन्म 9 मार्च 1956 को हुआ. वह एक भारतीय राजनीतिज्ञ, लेखक और पूर्व कैरियर अंतर्राष्ट्रीय राजनयिक हैं. वह 2009 से तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से जीत रहे हैं. वे वर्तमान में विदेश मामलों की स्थायी समिति संसदीय अध्यक्ष भी हैं. वह पहले भारत सरकार में विदेश राज्य मंत्री और मानव संसाधन विकास मंत्री भी रह चुके हैं.

थरूर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य हैं और जनवरी से अक्टूबर 2014 तक पार्टी के आधिकारिक प्रवक्ता के रूप में भी काम किया है. उन्होंने 2009 में कांग्रेस पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ा और जीते. इसके बाद उन्हें प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की मंत्रिपरिषद में राज्य मंत्री का दर्जा मिला. 28 मई 2009 को उन्होंने विदेश राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली. हालांकि कई इस पद पर रहते हुए उनपर कई आरोप लगे और उन्हें इस पद से इस्तीफा देना पड़ा. 2012 में थरूर को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा केंद्रीय मंत्रिपरिषद में एचआरडी राज्य मंत्री के पोर्टफोलियो के साथ फिर से शामिल किया गया.

इसके बाद उन्हें पार्टी का प्रवक्ता बनाया गया और 13 अक्टूबर 2014 को कांग्रेस प्रवक्ता के पद से उन्हें हटा दिया गया था जब उन्होंने अपने पार्टी के प्रतिद्वंद्वी प्रधान मंत्री मोदी के बयान की प्रशंसा की थी.

लंदन में जन्मे शशि थरूर की तीन शादी हो चुकी है. उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर की साल 2014 में दिल्ली के एक होटल में रहस्यमय हालत में मौत हो चुकी है. उनके दो बेटे हैं. उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से बीए,एमए, पीचडी किया और उसके बाद अमेरिका के फ्लेशर स्कूल ऑफ लॉ ऐंड डिप्लोमेसी से पढ़ाई की. वह एक डिप्लोमेट रहे हैं और संयुक्त राष्ट्र में काम कर चुके हैं. वह एक अच्छे लेखक भी हैं और कई किताबें लिख चुके हैं. जिनमें ‘व्हाय आय ऐम अ हिंदू', ‘ऐन एरा ऑफ डार्कनेस' आदि काफी चर्चित रही हैं.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Embed widget