एक्सप्लोरर

VIP Candidate: अनंतनाग सीट से महबूबा मुफ्ती चुनावी मैदान में, जानिए उनका राजनीतिक करियर

इस बार वह एक बार फिर अनंतनाग सीट से उम्मीदवार हैं. इस सीट पर पीडीपी अध्यक्ष सहित कुल 18 उम्मीदवार मैदान में हैं.

नई दिल्ली: इस बार लोकसभा चुनाव में जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग लोकसभा सीट अपने आप में खास है. इसकी वजह पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती का यहां से चुनाव लड़ना है. महबूबा मुफ्ती ने 37 साल की उम्र में सियासत की दुनिया में कदम रखा था. साल 1996 में वो कांग्रेस के टिकट पर साउथ कश्मीर के बिजबेहरा से विधानसभा चुनाव लड़ीं और जीत भी हासिल की. इस जीत के बाद से ही महबूबा ने सियासी हलको में अपनी पहचान बनानी शुरू कर दी थी. कहा जाता है कि फारूक अब्दुल्लाह की पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस को जम्मू कश्मीर की सत्ता से बेदखल करने में सबसे बड़ा हाथ महबूबा मुफ्ती का ही था.

महबूबा मुफ्ती जम्मू कश्मीर की सबसे ताकतवर महिला नेता हैं. भले ही उनका राजनीतिक सफर काफी उतार चढ़ाव भरा रहा हो, लेकिन जिस तरह से उन्होंने अपनी पार्टी ‘पीपल्स डेमोक्रेटिक एलायंस’ की शुरुआत की और सत्ता की दलहीज़ तक पहुंचाया, उससे उनके सियासी कद के बारे में पता चलता है. उन्होंने धीरे धीरे कश्मीर के लोगों के दिलों को जीता और फिर साल 2002 में कांग्रेस के साथ मिलकर पहली बार पीडीपी की सरकार बनाने में कामयाब रहीं. इसके साथ ही सालों से कश्मीर की सत्ता पर काबिज़ होने की मुफ्ती मोहम्मद सईद की ख्वाहिश भी पूरी हो गई थी.

इस बार वह एक बार फिर अनंतनाग सीट से उम्मीदवार हैं. इस सीट पर पीडीपी अध्यक्ष सहित कुल 18 उम्मीदवार मैदान में हैं. ऐसे में आइए जानते हैं उनके राजनीतिक करियर के बारे में सबकुछ

महबूबा मुफ्ती का सियासी सफर

कांग्रेस के टिकट पर 1996 में महबूबा मुफ्ती ने बिजबेहरा विधानसभा का चुनाव जीता था. लेकिन 3 साल के बाद ही 1999 में पिता मुफ्ती मुहम्मद सईद के साथ मिलकर उन्होंने अपनी नई पार्टी पीडीपी का एलान कर दिया. मुफ्ती मोहम्मद सईद पार्टी के अध्यक्ष बनें और महबूबा मुफ्ती वाइस प्रेसिडेंट बनीं. 1999 के लोकसभा चुनाव में महबूबा उमर अब्दुल्लाह के सामने श्रीनगर से चुनावी मैदान में उतरीं, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा, हालांकि तब तक उन्होंने राजनीतिक ज़मीन तैयार कर ली थी. 2002 के राज्यसभा चुनाव में पहलगाम सीट पर अहमद मीर के खिलाफ दक्षिण कश्मीर में अपनी जीत दर्ज की और बाद में वे लोकसभा अनंतनाग सीट से साल 2004 और 2014 में चुनी गई. 2014 में हुए चुनावों में वह अनंतनाग सीट से 44,735 मतों के अंतर के साथ नेशनल कांफ्रेंस के मिर्जा महबूब बेग को हराया. इसके बाद साल 2016 में उनके पिता की मृत्यु के बाद वह राज्य की मुख्यमंत्री बनी.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget