एक्सप्लोरर

शिखर सम्मेलन : संबित पात्रा बोले सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगती है कांग्रेस, राजीव शुक्ला का पलटवार, कहा- राष्ट्रवाद हमारे खून में

कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव शुक्ला और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के बीच राष्ट्रवाद के मुद्दे पर जमकर बहस हुई. राजीव शुक्ला ने कहा हमारे खून में राष्ट्रवाद है. बीजेपी का कोई नेता अंग्रेजों के खिलाफ लड़ते हुए जेल नहीं गए.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के बीच एबीपी न्यूज़ के शिखर सम्मेलन में कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव शुक्ला और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के बीच जमकर बहस हुई. दोनों के बीच परिवारवाद, राष्ट्रवाद समेत कई अन्य मुद्दों पर बहस हुई.

संबित पात्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा, '' राहुल गांधी ने SC में घुटनों के बल झुककर माफी मांग ली है. जीत चौकीदार की हो गई है. 23 तारीक को हम गुलाल लगाकर जीत का जश्न मनाएंगे क्योंकि दूसरी तरफ महामिलावटी कौरवों की हार होने वाली हैं.''

संबित पात्रा की बात का जवाब देते हुए राजीव शुक्ला ने कहा, '' SC ने पीएम मोदी को राफेल पर क्लीनचिट नहीं दी. किस बात का जश्न मना रहे हैं पता नहीं. आज राजनीति में भाषा का स्तर गिर गया है. मोतीलाल नेहरू से लेकर तमाम लोगों को भला-बुरा कहते हैं. इसपर सोचना होगा. राष्ट्रीय स्तर के नेताओं की बदज़ुबानी चिंताजनक है.''

परिवारवाद के मुद्दे पर भिड़े दोनों नेता

संबित पात्रा ने कहा, '' बात इसलिए की जाती है क्योंकि इस पार्टी ने परिवारवाद को बढ़ाया है. राहुल और सोनिया सिर्फ परिवार के बारे में सोचते हैं लेकिन संघर्ष करने वाले डरते नहीं. हारते नहीं, थकते नहीं. संघर्ष जो करेगा वहीं जीतेगा. पीएम मोदी भविष्य के लिए लड़ रहे हैं. इस बार भी वही जीतेंगे.''

परिवारवाद के आरोप पर राजीव शुक्ला ने कहा, '' बीजेपी को इस मुद्दे पर कुछ भी कहने का कोई अधिकार नहीं. परिवारवाद पर बीजेपी पाक-साफ नहीं है. हर राज्य में परिवारवाद है. मैं बीजेपी के नेताओं की लिस्ट दिखा सकता हूं. जिसमें बाप-बेटे को बढ़ावा मिला. अगर हिम्मत है तो महाराष्ट्र में शिवसेना के खिलाफ कुछ बोलकर दिखाए.''

राष्ट्रवाद हमारी खून में है- राजीव शुक्ला

राष्ट्रवाद के मुद्दे पर राजीव शुक्ला ने कहा हमारे डीएनए में राष्ट्रवाद है. इनकी पार्टी का कोई भी नेता कभी अंग्रेजों के खिलाफ लड़ते हुए जेल नहीं गया. बीजेपी हर बात का ढ़िढोरा पीटती है. सर्जिकल स्ट्राइक का ढ़िढोरा इन्होंने पीटा. चुनाव में एक फोटो भी पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी की नहीं है. ऐसा लगता है जैसे सबकुछ पीएम मोदी ने किया हो. मसूद अजहर को बीजेपी ने छोड़ा. पांच साल में दाउद इब्राहिम को नहीं ला पाए. पीएम मोदी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के बिना शपथ तक लेने से इनकार कर दिया. उनके स्वागत में रेड कार्पेट बिछाया गया और ये हमे राष्ट्रवाद सिखा रहे हैं.''

संबित पात्रा ने जवाब में कहा कांग्रेस वह पार्टी है सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगती है. कांग्रेस के कार्यकाल में कोई सर्जिकल स्ट्राइक नहीं हुआ है. आज झूठे सर्जिकल स्ट्राइक की संख्या गिना रही है. कांग्रेस नेता पाकिस्तान के प्रेम में डूबे हुए हैं. सिद्धू से लेकर शशि थरूर तक पाकिस्तान का गुनगान करते हैं.'' उन्होंने कहा पहले गोली चलने पर 10 जनपथ जाते थे मनमोहन लेकिन पीएम मोदी के कार्यकाल में गोली का जवाब गोला से दिया जा रहा है.

विपक्ष में हर दिन, हर हफ्ते होते हैं नए पीएम- संबित पात्रा

राजीव शुक्ला ने कहा कि बीजेपी की सरकार सत्ता से जा रही है. इसके बाद विपक्ष साथ मिलकर तय करेगा की देश का पीएम कौन होगा. इस पर संबित पात्रा ने कहा कांग्रेस को पता ही नहीं की सत्ता में आएगी भी या नहीं. विपक्ष में हर दिन, हर हफ्ते नए पीएम होता है. महामिलावटी लोग सत्ता में नहीं आने वाले.''

बीजेपी हार रही है चुनाव- राजीव शुक्ला

अकेले दम पर बीजेपी पिछली बार से ज्यादा सीटें लाएगी. बंगाल में कमाल होगा. ममता बनर्जी की बौखलाहट देखी जा सकती है. दिग्विजय सिंह सुबह-सुबह भगवा झंडा लेकर चल रहे हैं. इन सबसे पता चलता है कि  बीजेपी इस बार भी 282 से ज्यादा सीट हांसिल करेगी.

जवाब में कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा कि बीजेपी इस चुनाव में हार रही है. विपक्षी पार्टियां सरकार बनाएगी. बीजेपी तो मध्यप्रदेश और राजस्थान में भी लहर बता रही थी.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget