एक्सप्लोरर

कांग्रेस मुक्त होते ही गरीबी से भी मुक्त हो जाएगा भारत- राजनाथ सिंह

गृह मंत्री ने कहा कि पहले चरण के चुनाव के बाद सपा-बसपा-रालोद गठबंधन ने अपनी हार मान ली है और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों पर सवालिया निशान लगाने शुरू कर दिए हैं. उन्होंने कहा कि जिस दिन भारत कांग्रेस मुक्त हो जाएगा, उसी दिन ग़रीबी से भी मुक्त हो जाएगा.

बदायूं: केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण देश में गरीबी है और कांग्रेस मुक्त बनते ही हिन्दुस्तान गरीबी से भी मुक्त हो जाएगा. सिंह ने बदायूं लोकसभा क्षेत्र के बिसौली विधानसभा के कस्बा बगरैन में बीजेपी प्रत्याशी डॉक्टर संघमित्रा मौर्य के समर्थन में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों की वजह से भारत पिछड़ेपन और गरीबी से ग्रस्त है. उन्होंने कहा कि जिस दिन भारत कांग्रेस मुक्त हो जाएगा, उसी दिन ग़रीबी से भी मुक्त हो जाएगा.

गृह मंत्री ने कहा कि पहले चरण के चुनाव के बाद सपा-बसपा-रालोद गठबंधन ने अपनी हार मान ली है और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों पर सवालिया निशान लगाने शुरू कर दिए हैं. ये उनकी हताशा का परिचय है. उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और रालोद अलग-अलग लड़कर चुनाव नहीं जीत सकते थे, इसीलिए मन में गांठ होने के बावजूद भी उन्होंने गठबंधन बनाया लेकिन मोदी की आंधी में यह गठबंधन तिनके की तरह उड़ जाएगा.

राजनाथ सिंह ने कहा कि इस गठबंधन की तो यह हालत है कि सपा-बसपा रालोद की संयुक्त रैली में अजीत सिंह को मंच पर अपने जूते उतार कर नंगे पैर जाना पड़ा. पूरे विपक्ष का एक ही लक्ष्य है कि किसी तरह मोदी को रोको. उन्होंने कहा कि हमने दो सर्जिकल स्ट्राइक किये तो विपक्ष ने पूछा कि कितने आतंकवादी मारे गए. हमारा कहना है कि बहादुर तो वे होते हैं जो दुश्मन को मारकर आगे बढ़ जाएं. वीर लाशें नहीं गिना करते. हमारे जांबाज युद्धवीर हैं, लाशें गिनने का काम युद्धवीर नहीं गिद्धवीर किया करते हैं.

बाराबंकी में बिके पीएम मोदी की फोटो लगे रेल टिकट, EC के निर्देश पर दो रेलवे कर्मचारी सस्पेंड

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरल विधानसभा में 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, मैदान में उतरेंगे कई सांसद! CEC बैठक में लगी मुहर
केरल में 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, मैदान में उतरेंगे कई सांसद! CEC बैठक में लगी मुहर
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, भूपेन बोरा ने छोड़ा 'हाथ' का साथ, बताया क्यों लिया बड़ा फैसला
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, भूपेन बोरा ने छोड़ा 'हाथ' का साथ, बताया क्यों लिया बड़ा फैसला
Bengal Elections 2026: क्या विधानसभा चुनाव के लिए वाम-कांग्रेस में होगा गठबंधन? CPI(M) ने किया खुलासा
Bengal Elections 2026: क्या विधानसभा चुनाव के लिए वाम-कांग्रेस में होगा गठबंधन? CPI(M) ने किया खुलासा

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump | Breaking
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi | Trump
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
हिंदू नववर्ष पर रामनगरी में घर-घर जलेगा दीप, फहरेगा धर्म ध्वज, संतों के साथ निकलेगी रामकोट परिक्रमा
हिंदू नववर्ष पर रामनगरी में घर-घर जलेगा दीप, फहरेगा धर्म ध्वज, निकलेगी रामकोट परिक्रमा
Iran-US War: 'वह पहले भी....', US के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने ईरान संग जंग लेकर ट्रंप को खूब सुनाया
'वह पहले भी....', US के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने ईरान संग जंग लेकर ट्रंप को खूब सुनाया
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Khosla Ka Ghosla 2 Release Date: अनुपम खेर- बोमन ईरानी की ‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
जिस PAK को माना बेस्ट फ्रेंड, वो नहीं आया सऊदी के काम, तुरंत बुलाए गए शहबाज, मुनीर और डार भी पहुंचे
जिस PAK को माना बेस्ट फ्रेंड, वो नहीं आया सऊदी के काम, तुरंत बुलाए गए शहबाज, मुनीर और डार भी पहुंचे
नन्हे हाथों से पिता की मदद कराती दिखी बेटी, वीडियो वायरल हुआ तो इमोशनल हो गए यूजर्स
नन्हे हाथों से पिता की मदद कराती दिखी बेटी, वीडियो वायरल हुआ तो इमोशनल हो गए यूजर्स
Benefits Of Drinking Water: चाय-कॉफी से नहीं मिटेगी शरीर की प्यास, डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अपनाएं ये आदतें
चाय-कॉफी से नहीं मिटेगी शरीर की प्यास, डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अपनाएं ये आदतें
Embed widget