एक्सप्लोरर

23 मई को फट जाएगा प्रधानमंत्री मोदी का गुब्बारा- राहुल गांधी

नोटबंदी और जीएसटी के कारण देश की अर्थव्यवस्था और रोजगार चौपट होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के पांच साल के अन्याय का जवाब कांग्रेस अपनी प्रस्तावित न्यूनतम आय योजना (न्याय) के द्वारा देगी.

खरगोन: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को दावा किया कि 23 मई को जब लोकसभा चुनाव के परिणाम आयेगें तब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का गुब्बारा फट जायेगा. खरगोन लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ गाविन्द मुजाल्दे के पक्ष में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए राहुल ने कहा, ''मोदी जी, कांग्रेस पार्टी ने, युवाओं, किसानों, मजदूरों, माताओं, बहनों ने नरेन्द्र मोदी वाला गुब्बारा फोड़ दिया है, भड़ास, खत्म. गुब्बारे में से हवा निकली. 23 तारीख को धड़ाम से आवाज आने वाली है.''

प्रधानमंत्री मोदी के एक साक्षात्कार, जिसमें मोदी को दिन में 21 घंटे काम करने और मात्र तीन घंटे सोने के चलते अत्याधिक काम करने वाला प्रधानमंत्री बताया गया, का जिक्र करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने मोदी को भ्रष्टाचार पर बहस की चुनौती देते हुए कहा, ''आप 21 घंटे जागते हो, आओ बहस करो मेरे साथ, भ्रष्टाचार पर बातचीत कर लो. जहां चाहे वहां बुला लो. संसद में, गुजरात में. आप खुल के बोलिये और मैं खुल के बोलूंगा. मैं गारंटी देता हूं हिन्दुस्तान के युवाओं को कि 15 मिनट की बहस के बाद चौकीदार जी हिन्दुस्तान के युवाओं को अपना चेहरा नहीं दिखा पायेगें.''

मोदी राफेल सौदे पर मेरे सवालों का जवाब नहीं दे पाये- राहुल प्रधानमंत्री मोदी पर तंज करते हुए राहुल ने कहा, ''नरेन्द्र मोदी सिर्फ तीन घंटे सोते हैं, बाकी समय नरेन्द्र मोदी जागते हैं. जब बाकी दुनिया सोती है नरेन्द्र मोदी जागते हैं. रात को अनिल अंबानी को पैसा भेजते हैं. इतना काम करते हैं तो मुझसे डिबेट कर लें. जब मैंने राफेल पर सवाल उठाया तो पूरी रात जागते हैं लेकिन जवाब नहीं दे पाये.'' उन्होंने कहा कि 21 घंटे सोचने के बाद भी नरेन्द्र मोदी मेरे चार सवालों (राफेल सौदे पर) का जवाब नहीं दे पाये.

न्याय योजना रोजगार देने का काम करेगी- राहुल गांधी नोटबंदी और जीएसटी के कारण देश की अर्थव्यवस्था और रोजगार चौपट होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के पांच साल के अन्याय का जवाब कांग्रेस अपनी प्रस्तावित न्यूनतम आय योजना (न्याय) के द्वारा देगी. उन्होंने न्याय योजना देश की गरीबी पर 'सर्जिकल स्ट्राइक' और युवाओं को लाखों -करोड़ो रोजगार देने वाली योजना होने का दावा करते हुए कहा, ''मैं झूठ नहीं बोलूंगा. 15 लाख देने की बात नहीं बोलूंगा, 3.60 लाख रुपये दे दूंगा. दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात नहीं बोलूंगा. 22 लाख नौकरियां खाली हैं, दे दूंगा. 10 लाख युवाओं को पंचायत में रोजगार दिया जा सकता है. न्याय योजना देश के लाखों करोड़ों लोगों को रोजगार देने का काम करेगी.''

राहुल ने कहा कि जब मैंने राफेल लड़ाकू विमान सौदे में भ्रष्टाचार का मुद्दा संसद में उठाया तो मोदी जी पूर्व प्रधानमंत्रियों जवाहरलाल नेहरु, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी पर बात करते रहे लेकिन राफेल पर मेरे सवालों का उत्तर नहीं दिया. उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी जी से मैंने राफेल पर सवाल किया था, मेरे परिवार के बारे में नहीं. सभा को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सम्बोधित किया. इससे पहले राहुल ने प्रदेश के धार जिले के अमझेरा में भी धार लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दिनेश गिरेवाल के समर्थन में रैली को सम्बोधित किया.

पाकिस्तान: बलूचिस्तान में फाइव स्टार होटल में घुसे आतंकवादी, गोलीबारी जारी

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget