एक्सप्लोरर

गुजरात: 26 लोकसभा सीट और चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए कल होगी वोटिंग

ये उपचुनाव इसलिए जरूरी हो गए थे क्योंकि इन सीटों पर कांग्रेस के चारों विधायक पार्टी से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गए थे. राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी एस मुरली कृष्णा ने बताया कि कुल 51,851 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.

गांधीनगर: गुजरात में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और 370 अन्य उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं जहां लोकसभा की 26 सीटों पर एक ही चरण में मंगलवार को मतदान होगा. बीजेपी ने 2014 के चुनावों में सभी 26 सीटों पर जीत दर्ज की थी. चुनाव अधिकारियों ने कहा कि राज्य की धरांगधरा, मानावदर, उंझा और जामनगर (ग्रामीण) विधानसभा सीटों पर भी मंगलवार को उपचुनाव होना है. उन्होंने बताया कि इन चार सीटों से कुल मिलाकर 45 उम्मीदवार मैदान में हैं.

ये उपचुनाव इसलिए जरूरी हो गए थे क्योंकि इन सीटों पर कांग्रेस के चारों विधायक पार्टी से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गए थे. मंगलवार को ही तलाला विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना था लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस पर रोक लगा दी है.

राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी एस मुरली कृष्णा ने बताया कि कुल 51,851 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. बड़ी तादाद में राज्य पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों के कर्मियों को मतदान केंद्र की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है. शाह गांधीनगर लोकसभा सीट से लड़ रहे हैं वहीं केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री जसवंत सिंह भाभोर दाहोद सीट से बीजेपी के प्रत्याशी हैं.

पूर्व मंत्री और कांग्रेस के भरत सोलंकी आणंद लोकसभा सीट से लड़ रहे हैं जबकि राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष परेश धानाणी अमरेली से पार्टी के उम्मीदवार हैं. पूरी जोर-आजमाइश वाले चुनाव प्रचार के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राज्य में कई रैलियों का आयोजन किया.

विरासत: गुना में सिंधिया राजघराने की बोलती है तूती, यहां से परिवार कभी नहीं हारा चुनाव

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
Embed widget