एक्सप्लोरर

कांग्रेस सत्ता में आने के सपने देख रही है, ऐसी हार दीजिए कि जमानत जब्त हो जाए- PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पार्टी का केंद्र में सरकार बनाने का ‘सपना’ देखने को लेकर मजाक उड़ाया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर से सेना वापस हटाने का वादा किया है, यह पाकिस्तान की भाषा है.

बेंगलुरू: दूसरे चरण के लोकसभा चुनाव प्रचार के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी पर बेंगलुरू में जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कांग्रेस पार्टी का केंद्र में सरकार बनाने का ‘सपना’ देखने को लेकर मजाक उड़ाया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर से सेना वापस हटाने का वादा किया है. यह पाकिस्तान की भाषा है. पीएम मोदी ने संबोधन के दौरान मौजूद लोगों से कहा कि कांग्रेस और इसकी सहयोगी पार्टी की इस चुनाव में जमानत जब्त करा दें.

प्रधानमंत्री ने भाषण के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा पर ज्यादा ध्यान दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में सत्ता में आने की बात कही है. उन्होंने कहा, ‘‘सपने देखने से कौन किसी को रोक सकता है?’’ पीएम मोदी ने कहा, ‘‘लेकिन उन्हें सरकार गठन को लेकर सपने देखने दीजिए. मैं समझ सकता हूं, क्योंकि एक चायवाले ने सल्तनत की चार पीढ़ियों के मौके छीन लिए हैं.’’ मोदी ने कांग्रेस पर सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून (अफ्सपा) वापस लेने के उसके चुनावी वादे को लेकर भी तीखा प्रहार किया.

प्रधानमंत्री ने कर्नाटक में आयकर विभाग द्वारा जेडीएस नेताओं के खिलाफ हाल में मारे गए छापों को लेकर सत्ताधारी कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की ओर से की जा रही राजनीतिक बयानबाजी को लेकर भी आपत्ति जतायी. पीएम मोदी ने रैली में आए लोगों से सवाल किया, ‘‘कानून का पालन होना चाहिए या नहीं, चाहे वह प्रधानमंत्री हों या मुख्यमंत्री या मंत्री? आपने जब गलत नहीं किया है तो आप डरे हुए क्यों हैं?’’

बता दें कि 28 मार्च को आयकर विभाग ने बेंगलुरू, मैसुरू, मांड्या, रामनगरा, शिवमोगा और हासन में कई स्थानों पर छापे मारे थे जिस पर मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी और कांग्रेस के नेताओं की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया जतायी गई थी. इन नेताओं ने केंद्र पर बदले की भावना की राजनीति करने का आरोप लगाया गया था. कुमारस्वामी ने आयकर विभाग के अधिकारियों को बीजेपी का एजेंट बताया था. उन्होंने कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की ओर से प्रदेश के आयकर विभाग के सामने एक धरने का नेतृत्व भी किया था.

यह भी पढ़ें- बेंगलुरु में बोले पीएम मोदी- हमने वन रैंक वन पेंशन लागू किया, सेना का गौरव गान क्यों ना करें

श्रीनगर हाईवे पर आतंकी हमले का अलर्ट: बाइक से आ सकते हैं हमलावर, सुरक्षा दस्ते के मूवमेंट पर भी रोक पश्चिम बंगाल: राहुल गांधी को नहीं मिली हेलिकॉप्टर उतारने की इजाजत, सिलीगुड़ी की रैली कैंसिल देखें वीडियो-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक से M नागराज तो मध्य प्रदेश में BJP ने किसे बनाया उम्मीदवार? राज्यसभा का नया गेमप्लान डिकोड
कर्नाटक से M नागराज तो मध्य प्रदेश में BJP ने किसे बनाया उम्मीदवार? राज्यसभा का नया गेमप्लान डिकोड
सम्राट चौधरी सरकार से नाराज लालू यादव बोले- 'सब पागल हो गए हैं', बताया कब छोड़ेंगे आवास
सम्राट चौधरी सरकार से नाराज लालू यादव बोले- 'सब पागल हो गए हैं', बताया कब छोड़ेंगे आवास
थलापति विजय का राहुल गांधी को गिफ्ट, कांग्रेस को सौंपी तमिलनाडु की राज्यसभा सीट, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
थलापति विजय का कांग्रेस को तोहफा, तमिलनाडु की राज्यसभा सीट सौंपी, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया डेब्यू से पहले मिली चेतावनी, सौरव गांगुली ने जो कहा सुनकर चौंक जाएंगे
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया डेब्यू से पहले मिली चेतावनी, सौरव गांगुली ने जो कहा सुनकर चौंक जाएंगे

वीडियोज

Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!
Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक से M नागराज तो मध्य प्रदेश में BJP ने किसे बनाया उम्मीदवार? राज्यसभा का नया गेमप्लान डिकोड
कर्नाटक से M नागराज तो मध्य प्रदेश में BJP ने किसे बनाया उम्मीदवार? राज्यसभा का नया गेमप्लान डिकोड
सम्राट चौधरी सरकार से नाराज लालू यादव बोले- 'सब पागल हो गए हैं', बताया कब छोड़ेंगे आवास
सम्राट चौधरी सरकार से नाराज लालू यादव बोले- 'सब पागल हो गए हैं', बताया कब छोड़ेंगे आवास
थलापति विजय का राहुल गांधी को गिफ्ट, कांग्रेस को सौंपी तमिलनाडु की राज्यसभा सीट, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
थलापति विजय का कांग्रेस को तोहफा, तमिलनाडु की राज्यसभा सीट सौंपी, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया डेब्यू से पहले मिली चेतावनी, सौरव गांगुली ने जो कहा सुनकर चौंक जाएंगे
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया डेब्यू से पहले मिली चेतावनी, सौरव गांगुली ने जो कहा सुनकर चौंक जाएंगे
Bandar BO Day 3: बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
अब सीधे हिंद महासागर में होगी अमेरिका की एंट्री! ट्रंप खरीदेंगे भारत के करीब ये आइलैंड, जानें उनके मन में क्या पक रहा?
अब सीधे हिंद महासागर में होगी अमेरिका की एंट्री! ट्रंप खरीदेंगे भारत के करीब ये आइलैंड, जानें उनके मन में क्या पक रहा?
क्या बड़ी टचस्क्रीन बना रही हैं ड्राइविंग को खतरनाक? जानिए एक्सपर्ट्स की राय
क्या बड़ी टचस्क्रीन बना रही हैं ड्राइविंग को खतरनाक? जानिए एक्सपर्ट्स की राय
Causes of Frequent Urination: पेट खराब होने पर बार बार क्यों आता है पेशाब, जानिए किन चीजों को करना चाहिए अवॉइड?
पेट खराब होने पर बार बार क्यों आता है पेशाब, जानिए किन चीजों को करना चाहिए अवॉइड?
Embed widget