एक्सप्लोरर

पहले चरण में इन 91 लोकसभा सीटों पर डाले जाएंगे वोट, जानिए VIP सीट के बारे में

Lok Sabha Election 2019: पहले चरण में 11 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. जानिए किस राज्य की कौन सी सीट पर पहले चरण में होगा मतदान.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 के लिए तैयारी पूरी की जा चुकी है. अब 11 अप्रैल को पहले चरण के लिए मतदान होंगे. पहले चरण में 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के 91 सीटों पर प्रत्याशियों की किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद हो जाएगी.

पहले चरण में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, जम्मू और कश्मीर, उत्तराखंड, ​त्रिपुरा, मणिपुर, मेघालय, सिक्कम, अंडमान और निकोबार, नांगालैंड, छत्तीसगढ़, मिज़ोरम, लक्षद्वीप, असम और अरुणाचल प्रदेश के लिए मतदान होगा. ऐसे में आइए जानते हैं किस राज्य के कौन सी सीट पर पहले चरण में मतदान होगा.

1-उत्तर प्रदेश- 8 सीट उत्तर प्रदेश में पहले चरण के लिए 8 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा. इन 8 लोकसभा सीट में सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर की सीटें शामिल हैं.

2- महाराष्ट्र- 7 सीट

महाराष्ट्र में पहले चरण के मतदान में 7 सीटों पर वोटिंग होगी. इनमें वर्धा, रामटेक, नागपुर, भंडारा गोंदिया, गढचिरौली-चिमौर, चंद्रपुर और यवतमाल-वाशिम का सीट शामिल है.

3-उत्तराखंड- 5 सीट

उत्तराखंड में पहले चरण में 5 सीटों पर मतदान होगा. उत्तराखंड राज्य की पौड़ी, हरिद्वार, अल्मोड़ा, नैनीताल, टिहरी सीट पर पहले चरण में मतदान होंगे.

4-बिहार- 4 सीट

औरंगावाद, गया, नवादा और जमुई सीट पर होगी पहले चरण में वोटिंग होगी.

5- ओडिसा - 4 सीट चार लोकसभा सीटों में कोरापुट, नवरंगपुर, कालाहांडी एवं बरहमपुर संसदीय क्षेत्र शामिल है.

6-अरुणाचल प्रदेश- 2 सीट

अरुणाचल इस्ट और अरुणाचल वेस्ट

7-पश्चिम बंगाल- 2 सीट

कूचबिहार, अलीपुरद्वार

8-आंध्र प्रदेश- 25 सीट

अराकु, श्रीकाकुलम,विजिनगरम, विसाखापत्तनम, अनकपल्ली, काकीनाडा, अमलापुरम, राजमुंदरी, नरसापुरम, एलुरु, मछलीपट्टनम, विजयवाड़ा, गुंटूर, नरसरावपेट, बापतला,  ओंगोले, नांदयाल, कुरनूल, अनंतपुर, हिंदूपुर, कडप्पा, नेल्लोर, तिरुपति, राजमपेट, चित्तौड़ जैसे 25 लोकसभी सीटों पर मतदान होगा.

तेलंगाना- 17 सीट आदिलाबाद, भुवनगिरि, हैदराबाद, चेवेल्ला, पेद्दापल्ले, करीमनगर, निज़ामाबाद, ज़हीराबाद, मेडक, मलकजगिरी, सिकंदराबाद, महबूबनगर, नागरकुर्नूल, नलगोंडा, भोंगीर,  वारंगल, महबूबबाद जैसे 17 लोकसभी सीटों पर पहले चरण में मतदान होगा.

9-जम्मू-कश्मीर- 2 सीट

बारामुला, जम्मू

10त्रिपुरा - 1 सीट

त्रिपुरा पश्चिम

11-मणिपुर - 1 सीट

आउटर मणिपुर

12-मेघालय - 1 सीट

शिलॉन्ग

13-छत्तीसगढ़ - 1 सीट

बस्तर

14-लक्ष्यद्वीप समूह - 1 सीट

लक्ष्यद्वीप

15-असम - 5

डिब्रूगढ़, जोरहाट, कलियाबोर, लखिमपुर, तेज़पुर

इसके अलावा सिक्किम, नागालैंड, मिज़ोरम और अंडमान और निकोबार में मतदान होगा. देश भर में सात चरणों में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं. पहले चरण का मतदान 11  अप्रैल को और सातवें चरण का मतदान 19 मई को होगा. इसके बाद 23 मई को नतीजे आएंगे. इसके अलावा, 18, 23, 29 अप्रैल, 6, 12 और 19 मई को शेष छह चरणों में मतदान होगा.

पहले चरण में किन वीआईपी सीट पर पर रहेगी नजर

नागपुर से नितिन गडकरी

महाराष्ट्र के इस लोकसभा सीट पर पहले चरण में मतदान होगा. इस सीट से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की किस्मत दांव पर लगी हुई है. इस सीट पर उनका मुकाबला कांग्रेस के नाना पटोले से है.

गौतमबुद्ध नगर सीट से महेश शर्मा

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री महेश शर्मा फिर से गौतमबुद्ध नगर सीट से इस बार बीजेपी के प्रत्याशी हैं. इन्होंने 2014 में सपा के नरेंद्र भाटी को मात दी थी. इस बार महेश शर्मा मुकाबला सपा-बसपा के सतबीर नागर और कांग्रेस के डॉक्टर अरविंद चौहान से होगा.

वीके सिंह-गाजियाबाद से

पूर्व सेनाध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जनरल वी.के. सिंह दूसरी बार गाजियाबाद से बीजेपी उम्मीदवार हैं. 2014 में उन्होंने कांग्रेस के नेता राज बब्बर को हराया था. इस बार उनका मुकाबला सपा-बसपा के सुरेश कुमार बंसल और कांग्रेस की डॉली शर्मा से है.

किरण रिजिजू- अरुणाचल पश्चिम सीट

अरुणाचल के रिजिजू मोदी सरकार में गृह राज्य मंत्री है और इस बार भी उनकी प्रतिष्ठा दांव पर है. 2014 में उन्होंने कांग्रेस के ताकम संजॉय को हराया था.

सत्यपाल सिंह- बागपत से

-मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त एक बार फिर बागपत से उम्मीदवार हैं. 2014 में रालोद प्रमुख अजित सिंह को करारी शिकस्त दी थी. इस बार उनका मुकाबला अजित के बेटे जयंत चौधरी से है, जिन्हें सपा-बसपा का समर्थन है.

हंसराज अहीर- महाराष्ट्र के चंद्रपुर सीट से

हंसराज अहीर चंद्रपुर सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हैं. वह 3 बार लगातार इस सीट से चुनाव जीत चुके हैं. इस बार मुख्य मुकाबला कांग्रेस के सुरेश धानोरकर से है.

अजय टम्टा - उत्तराखंड के अल्मोड़ा सीट से

केंद्रीय राज्य मंत्री इस बार भी अल्मोड़ा सीट से चुनाव मैदान से हैं. एक बार फिर से उनका मुकाबला प्रदीप टम्टा से है.

इसके अलावा हरीश रावत- नैनीताल-उधम सिंह नगर सीट से मैदान में हैं. रमेश पोखरियाल निशंक- उत्तराखंड की हरिद्वार सीट से बीजेपी प्रत्याशी हैं.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
25 साल से सिंगल हैं मल्लिका शेरावत, बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही हो गया था तलाक
25 साल से सिंगल हैं मल्लिका शेरावत, डेब्यू से पहले हो गया था तलाक
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
सपा सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती
सपा सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
Rolls-Royce की लग्जरी EV का नया अवतार, फीचर्स देखकर रह जाएंगे हैरान
Rolls-Royce की लग्जरी EV का नया अवतार, फीचर्स देखकर रह जाएंगे हैरान
Embed widget