एक्सप्लोरर

केजरीवाल पर पहले भी मिर्च फेंककर, जूता उछालकर और थप्पड़ के जरिए हो चुके हैं हमले

केजरीवाल की सुरक्षा में सेंध का यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी उन पर मिर्च फेंककर, जूता उछालकर और थप्पड़ के जरिये हमले हो चुके हैं.

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को कल एक रोड शो के दौरान एक शख्स ने थप्पड़ मार दिया. केजरीवाल पश्चिम दिल्ली के मोती नगर इलाके में पार्टी उम्मीदवार बलबीर सिंह जाखड़ के साथ प्रचार कर रहे थे. वह एक रोडशो के लिए जैसे ही एक खुली जीप पर सवार हुए, मरून रंग का टी-शर्ट पहने एक व्यक्ति ने जीप के बोनट पर चढ़कर उन्हें थप्पड़ मार दिया.

आप कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने कथित हमलावर को पकड़ लिया. दिल्ली पुलिस हमलावर से पूछताछ कर रही है. बता दें कि केजरीवाल की सुरक्षा में सेंध का यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी उन पर मिर्च फेंककर, जूता उछालकर और थप्पड़ के जरिये हमले हो चुके हैं.

केजरीवाल पर कब-कब हुए हमले? नवंबर 2018 में एक युवक अपनी समस्या को लेकर मुख्यमंत्री केजरीवाल से मिलने गया था और मिलने के दौरान उसने मुख्यमंत्री पर मिर्च पाउडर फेंक दिया था. इस दौरान केजरीवाल का चश्मा भी टूट गया था. साल 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान एक ऑटो ड्राइवर ने उन्हें थप्पड़ मार दिया था. ड्राइवर उन्हें माला पहनाने आया था और इसी दौरान उसने थप्पड़ रसीद कर दिया. दिसंबर 2014 में उन पर पत्थर से हमला किया गया, लेकिन वह बाल-बाल बच गए थे. इसी हफ्ते एक रैली में उन पर अंडे फेंके गए थे. पंजाब के लुधियाना में फरवरी 2016 में उनकी कार पर लोहे की रॉड और अंडों से हमला किया गया था, जिसमें कार के शीशे टूट गए थे. दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में ऑड-ईवन फार्मूले के ट्रायल से संबंधित सभा के दौरान एक महिला ने उन पर स्याही फेंककर इसका विरोध किया था. दिल्ली सचिवालय में अप्रैल 2016 में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान उनकी ओर जूता उछाल कर विरोध जताया गया था.

यह भी पढ़ें-

मोदी सरकार में मंत्री जयंत सिन्हा की फिसली जुबान, आतंकी मसूद अजहर को ‘जी’ कहकर संबोधित किया

केजरीवाल को पड़ा थप्पड़: AAP ने मोदी-शाह पर लगाए आरोप, कांग्रेस बोली- TRP घटती है तभी क्यों पड़ते हैं थप्पड़?

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में BJP नेता की हत्या, 3 आतंकियों ने घर में घुसकर ली जान

EC ने एक और मामले में पीएम मोदी को दी क्लीन चिट, अब तक 6 मामलों में दे चुका है राहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Embed widget