एक्सप्लोरर

अरविंद केजरीवाल का एलान, कहा- बीजेपी के अलावा किसी भी पार्टी को समर्थन देने के लिए तैयार

केजरीवाल ने कहा कि एक बार पूर्ण राज्य की मांग पूरी होने पर दिल्ली के विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के सांसद दिल्ली के लोगों के प्रति 'ईमानदार' नहीं है.

नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि चुनावों के बाद वह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अलावा किसी भी ऐसी पार्टी का समर्थन करने के लिए तैयार होंगे जो दिल्ली को पूर्ण राज्य के दर्जे का समर्थन करेगी. आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य मोदी-शाह को सत्ता में वापस आने से रोकना है और इसके लिए वे किसी भी पार्टी का समर्थन करेंगे.

केजरीवाल ने कहा, ''हम दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने वालों का समर्थन करेंगे. हमारा एकमात्र उद्देश्य मोदी-शाह की जोड़ी को सत्ता में वापसी करने से रोकना है. केंद्र में जो भी आता है, हमें उससे कोई समस्या नहीं है.'' उन्होंने दावा किया कि लोग दिल्ली विशेषकर शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, बिजली और सड़क के क्षेत्रों में आप के कामों से 'बहुत खुश'हैं.

दिल्ली के लोग बाधाएं दूर करने के लिए करेंगे वोट

केजरीवाल ने कहा, ''लेकिन दिल्ली के लोग यह भी देख रहे हैं कि दिल्ली सरकार के काम में कितनी बाधाएं पैदा हो रही हैं क्योंकि यह पूर्ण राज्य नहीं है. इस बार लोग दिल्ली की राह से उन बाधाओं को दूर करने के लिए मतदान करेंगे.''

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक बार पूर्ण राज्य की मांग पूरी होने पर दिल्ली के विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के सांसद दिल्ली के लोगों के प्रति 'ईमानदार' नहीं है.

दिल्ली के सांसदों ने कुछ नहीं किया

उन्होंने आरोप लगाया, ''दिल्ली के लोगों को सोचना चाहिए कि यदि बीजेपी के सभी सातों उम्मीदवार जीत गये तो वे राष्ट्रीय राजधानी के लोगों के प्रति निष्ठावान नहीं रहेंगे. यदि कल, मेट्रो किराया बढ़ जाता है तो आपके बीजेपी सांसद अपनी आवाज नहीं उठा सकते, वे सीलिंग के खिलाफ आवाज नहीं उठा सकते. आप दिल्ली की पार्टी है इसलिए अगर दिल्ली के लोगों के साथ कुछ होता है तो आप संसद में लोगों के अधिकारों के लिए आवाज़ उठाएगी.''

केजरीवाल ने कहा कि केन्द्र की 'गलत' नीतियों के खिलाफ आवाज केवल तभी उठाई जा सकती है जब दिल्ली के सांसद केन्द्र में सत्तारूढ़ पार्टी से न होकर अलग पार्टी से होंगे. मुख्यमंत्री ने दावा किया कि दिल्ली में बीजेपी के खिलाफ 'बहुत जबरदस्त' सत्ता विरोधी लहर है क्योंकि उसके सांसदों ने यहां के लोगों के लिए कुछ भी नहीं किया.

बीजेपी ने 2014 के आम चुनावों में दिल्ली की सभी लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी.

हर क्षेत्र में पीएम मोदी रहे असफल

केजरीवाल ने लोगों से ''बीजेपी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार द्वारा पैदा किये गये बाधा'' को खत्म करने के लिए आप को वोट देने की अपील की. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 के लोकसभा चुनावों में किये किसी भी वादे को पूरा नहीं किया.''

उन्होंने आरोप लगाया, ''मोदीजी यह नहीं कह सकते कि मैंने स्कूल, अस्पताल बनवाएं, बिजली की दरें कम कीं, पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की. वह हर क्षेत्र में असफल रहे है.''

दिल्ली में चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल और शीला दीक्षित के बीच ट्विटर पर हुई बहस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Embed widget