एक्सप्लोरर

स्‍मृति ईरानी के पास 4.71 करोड़ रुपए की संपत्ति, 89 लाख रुपए बैंक खाते में

अमेठी से बीजेपी की लोकसभा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी ने अपने चुनावी हलफनामे में 4.71 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है. स्‍मृति के पास 6.24 लाख रुपए नकद और बैंक खाते में 89 लाख से ज्यादा की रकम जमा है.

नई दिल्ली: अमेठी से बीजेपी की लोकसभा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी ने अपने चुनावी हलफनामे में 4.71 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है. बता दें कि स्‍मृति के पास 2004 में सिर्फ 26.98 लाख रुपए की संपत्ति थी. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ने वाली ईरानी के हलफनामे के अनुसार उनके पास 1.75 करोड़ की चल संपत्ति और 2.96 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है. वहीं, उनके पति जुबिन ईरानी के पास 1.69 करोड़ रुपये की चल और 2.97 करोड़ की अचल संपत्ति है.

हलफनामे में 1.45 करोड़ रुपये मूल्य की कृषि योग्य भूमि और 1.50 करोड़ की आवासीय इमारत का जिक्र किया गया है. इसके अनुसार 31 मार्च तक स्‍मृति के पास 6.24 लाख रुपए नकद और बैंक खाते में 89 लाख से ज्यादा की रकम जमा है. उनके पास राष्ट्रीय बचत योजना और डाक विभाग की योजना में 18 लाख रुपयों से ज्यादा की रकम जमा है जबकि 1.05 लाख रुपये के अन्य निवेश हैं.

स्मृति ईरानी के पास 13.14 लाख रुपये मूल्य की गाड़ियां और 21 लाख रुपये मूल्य के गहने भी हैं. उनके खिलाफ कोई एफआईआर लंबित नहीं है और न ही उनपर कोई कर्ज है. हलफनामे के अनुसार ईरानी ने 1991 में हाईस्कूल की परीक्षा पास की, 1993 में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की और दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग से 1994 में तीन वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया लेकिन उन्होंने यह पाठ्यक्रम पूरा नहीं किया.

स्मृति ईरानी ने पिछली बार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अमेठी में जबर्दस्त टक्कर दी थी और 1.07 लाख वोट से हार गई थीं. केंद्रीय मंत्री अमेठी का साल 2014 के बाद से ही लगातार दौरा कर रही हैं. अमेठी में पांचवें चरण में 6 मई को मतदान होना है. मतों की गिनती 23 मई को होगी.

यह भी पढ़ें- अमित शाह ने कहा- घुसपैठिए को बाहर निकालेंगे, मगर हिंदू और बौद्ध शरणार्थियों को ढूंढकर नागरिकता देंगे लोकसभा चुनाव: पहले चरण में छिटपुट हिंसा, पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक 81%, बिहार में सबसे कम 53% मतदान देखें वीडियो-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget