एक्सप्लोरर

ममता बनर्जी का दावा- बीजेपी के लिए लोकसभा चुनावों में 100 सीटें जीतना भी मुश्किल होगा

बनर्जी ने कहा, बीजेपी के लिए मौजूदा चुनावों में 100 लोकसभा सीट जीतना भी मुश्किल होगा, मौजूदा लोकसभा चुनावों में क्षेत्रीय दल अहम भूमिका निभाएंगे.

कुर्सियांग: तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को भूतपूर्व सैनिकों के प्रति एकजुटता जताई जिन्होंने राजनीतिक उद्देश्यों के लिए सशस्त्र बलों के कथित इस्तेमाल पर आक्रोश जताते हुए राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को पत्र लिखा है. कुर्सियांग में एक रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा, ''हमें अपने सशस्त्र बलों पर बेहद गर्व है लेकिन मैं (प्रधानमंत्री) नरेंद्र मोदी की तरह सैनिकों की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कभी वोट नहीं मांगूंगी.''

सेना के आठ पूर्व प्रमुखों और 148 अन्य पूर्व सैनिकों ने कहा कि यह चिंता और सेवारत, सेवानिवृत्त सैनिकों के बीच असंतोष का मामला है कि सशस्त्र सेनाओं का इस्तेमाल राजनीतिक एजेंडा चलाने के लिए किया जा रहा है. बनर्जी ने कहा कि मौजूदा लोकसभा चुनावों में क्षेत्रीय दल अहम भूमिका निभाएंगे. उन्होंने कहा, ''हम साथ मिलकर केंद्र में सरकार बनाएंगे.'' उन्होंने दावा किया कि बीजेपी के लिए लोकसभा में 100 सीट का आंकड़ा पार करना मुश्किल होगा.

बनर्जी ने कहा, ''बीजेपी के लिए मौजूदा चुनावों में 100 लोकसभा सीट जीतना भी मुश्किल होगा.'' कुर्सियांग के लिए अपनी विकास योजनाएं साझा करते हुए टीएमसी प्रमुख ने कहा कि उनकी सरकार शहर में विश्वविद्यालय और पर्यटक लॉज बनाएगी. मुख्यमंत्री ने बीजेपी पर भी निशाना साधा और कहा कि उन्होंने दार्जीलिंग सीट से 'भूमिपुत्र' को खड़ा किया है जबकि बीजेपी ने मणिपुर के एक उम्मीदवार को उतारा है. उन्होंने कहा, ''यह दुखद है कि बीजेपी को दार्जीलिंग से कोई उम्मीदवार नहीं मिल पाया, उसे चुनाव लड़ाने के लिए मणिपुर से किसी को लाना पड़ा.''

लोकसभा चुनाव: स्टार की तरह राजनीति में नहीं आई हूं- उर्मिला मातोंडकर

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget