एक्सप्लोरर

दो महीने में फेसबुक को मिला 10 करोड़ का राजनीतिक विज्ञापन, बीजेपी लिस्ट में सबसे आगे 

सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर विज्ञापन देने में सत्तापार्टी बीजेपी सबसे आगे हैं. फेसबुक एड लाइब्रेरी की रिपोर्ट के अनुसार इस साल फरवरी से मार्च 30 के बीच 51,810 राजनीतिक विज्ञापनों पर 10.32 करोड़ रुपये राजनीतिक दलों ने खर्च किए हैं.

नई दिल्ली: सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर विज्ञापन देने में सत्तापार्टी बीजेपी सबसे आगे हैं. बीजेपी और उसके समर्थन वाले सोशल मीडिया पेज ने फेसबुक पर दो महीने में 36.2 लाख रुपए से अधिक का विज्ञापन दिया है. फेसबुक पर ये सभी विज्ञापन फरवरी और मार्च महीने के बीच में दिए गए हैं.

फेसबुक एड लाइब्रेरी की रिपोर्ट के अनुसार इस साल फरवरी से मार्च 30 के बीच 51,810 राजनीतिक विज्ञापनों पर 10.32 करोड़ रुपये से ज्यादा राजनीतिक दलों द्वारा खर्च किए गए. इसमें से बीजेपी और उसके प्रचार से संबंधित विज्ञापनों पर सबसे अधिक खर्च किया गया है. फेसबुक ने कहा कि विज्ञापन राजनीति और राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों से संबंधित थे.

सत्तापार्टी बीजेपी और उसके समर्थकों ने ‘भारत के मन की बात’ पेज के साथ विज्ञापनों के बड़े हिस्से पर कब्जा कर रखा है. बीजेपी ने बताए समय में करीब 1,100 विज्ञापन दिए और इस पर 36.2 लाख रुपये खर्च किया गया जबकि अन्य पेजों जैसे ‘माय फर्स्ट वोट फॉर मोदी’ और ‘नेशन विद नमो’ ने भी विज्ञापनों पर भारी पैसा खर्च किया. इसके अतिरिक्त कांग्रेस ने फेसबुक पर 410 विज्ञापन दिए और पार्टी ने इस दौरान विज्ञापन पर 5.91 लाख रुपये खर्च किए.

बीजू जनता दल (बीजेडी) ने विज्ञापनों पर 8.56 लाख रुपये, तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) ने 1.58 लाख रुपये और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने इस दौरान 58,355 रुपये खर्च किए. पिछले कुछ महीनों में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे- फेसबुक, टि्वटर और गूगल ने राजनीतिक विज्ञापनों में अधिक पारदर्शिता बरतने का वादा किया है और तब से इन साइट्स ने कई कदम उठाने की घोषणा की है.

भारत में फेसबुक के 20 करोड़ यूजर्स हैं. इससे पहले ‘भारतीय पारदर्शिता रिपोर्ट’ के अनुसार लोकप्रिय सर्च इंजन गूगल में विज्ञापनों पर खर्च करने के मामले में बीजेपी ने सभी राजनीतिक दलों को पीछे छोड़ दिया था. वहीं, इस रिपोर्ट में विज्ञापनों पर खर्च करने के मामले में कांग्रेस छठे नंबर पर रही थी.

इस रिपोर्ट के मुताबिक, राजनीतिक दलों और उनसे संबंद्ध घटकों ने फरवरी 2019 तक विज्ञापनों पर 3.76 करोड़ रुपए खर्च किए हैं. बीजेपी विज्ञापनों पर 1.21 करोड़ रुपए खर्च करने के साथ ही इस सूची में शीर्ष पर है, जो कि गूगल पर कुल विज्ञापन खर्चों का लगभग 32 प्रतिशत है. कांग्रेस ने यहां विज्ञापनों पर 54,100 रुपए खर्च किए हैं.

यह भी पढ़ें- मायावती- अखिलेश की सभा में चंद्रशेखर आज़ाद ज़िंदाबाद के नारे लगे BJP का संकल्प पत्र कल, राम मंदिर और महिलाओं की उपलब्धियों को लेकर संग्रहालय बनाने का हो सकता है वादा आज से सप्ताह में दो दिन जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सिर्फ सुरक्षाबलों के काफिले गुजरेंगे  देखें  वीडियो-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget