एक्सप्लोरर

थीम सॉन्ग में दिखा चुनावी टक्कर, बीजेपी ने कहा 'एकबार फिर मोदी सरकार' तो कांग्रेस बोली- 'अब होगा न्याय'

लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर बीजेपी-कांग्रेस ने अपना थीम सॉन्ग जारी कर दिया है. बीजेपी जहां ''एक बार फिर मोदी सरकार'' का नारा दे रही है तो वहीं कांग्रेस का नारा है-''अब होगा न्याय''.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अब सभी पार्टियों के बीच प्रचार जोर-शोर से चल रहा है. हर राजनीतिक दल और उनके कार्यकर्ता अपने लिए अलग-अलग नारों के जरिए वोट मांगने की कोशिश में लगे हैं. इसी बीच बीजेपी और कांग्रेस ने अपना थीम सॉन्ग भी जारी कर दिया है. साथ ही दोनों पार्टियों ने 2019 के लिए अपना सलोगन भी बता दिया है.  आइए पहले दोनों पार्टियों के द्वारा दिए गए नारों पर बात करते हैं.

कांग्रेस का नारा- अब होगा न्याय

कांग्रेस ने इस बार गरीब परिवारों को सालाना 72000 रुपये देने का बड़ा दांव चला है. इसके मद्देनज़र उसकी 'न्याय' योजना से संबंधित ही उसका नारा भी है. ''अब होगा न्याय'' कांग्रेस का लोकसभा चुनाव 2019 के लिए नारा है. साफ है कि कांग्रेस इस नारे से मोदी सरकार की विफलताओं पर चोट करना चाहती है.

बीजेपी का नारा- फिर एकबार मोदी सरकार भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर अपने नारे को प्रधानमंत्री मोदी के इर्द-गिर्द ही रखा है. बीजेपी का इस बार का नारा है ''फिर एक बार मोदी सरकार''.  बता दें कि बीजेपी ने 2014 में नारा दिया था '' अबकी बार मोदी सरकार''. इस बार के नारे से साफ है बीजेपी जनता से एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार बनाने की अपील कर रही है.

कांग्रेस का थीम सॉन्ग

कांग्रेस ने अपने थीम सॉन्ग के जरिए इस बार बताया है कि अगर उसकी सरकार बनती है तो समाज के हर तबके के साथ 'न्याय' होगा. इस थीम सॉन्ग को जावेद अख्तर ने लिखा है और निखिल आडवाणी ने इसके वीडियो का निर्देशन किया है. इस गीत के बोल कुछ इस प्रकार हैं..

''तुम झूठी चालें चल के शहरों के नाम बदल के नोटों को कचर के और निर्धन को छल के कहते हो हमको चुन लो अब धोखा नहीं खाएंगे कांग्रेस सरकार लाएंगे''

बीजेपी का थीम सॉन्ग

वहीं बीजेपी का थीम सॉन्ग देश के सेना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसला लेने की इच्छा शक्ति को दर्शा रही है. इस थीम सॉन्ग में दिखाया गया है कि बीजेपी काम करने वाली सरकार, ईमानदार सरकार और बड़े फैसले लेने वाली सरकार है. बीजेपी के थीम सॉन्ग के बोल हैं..

भर ले जोश जवान मेरे कर ले लोड विमान तेरे मार गिरा कर दुश्मन को जीत के आ घर शेर मेरे कुचल दे आतंक को तू फहरा दे तिरंगा तू साथ में पूरा देश खड़ा है जाकर बोल दे हल्ला तू चलो फिर एक बार हम मोदी सरकार बनाते हैं, चलो मिलकर साथ आगे देश को बढ़ाते हैं.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
पंजाब चुनाव AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
पंजाब चुनाव AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
दूसरे टेस्ट में जायसवाल ने बनाए '0', पडिक्कल-जुरेल ने टीम इंडिया को संभाला; पढ़ें डे रिपोर्ट
दूसरे टेस्ट में जायसवाल ने बनाए '0', पडिक्कल-जुरेल ने टीम इंडिया को संभाला; पढ़ें डे रिपोर्ट
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
पंजाब चुनाव AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
पंजाब चुनाव AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
दूसरे टेस्ट में जायसवाल ने बनाए '0', पडिक्कल-जुरेल ने टीम इंडिया को संभाला; पढ़ें डे रिपोर्ट
दूसरे टेस्ट में जायसवाल ने बनाए '0', पडिक्कल-जुरेल ने टीम इंडिया को संभाला; पढ़ें डे रिपोर्ट
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
Luxury Bedroom: घर के बेड को बनाना है 5-स्टार होटल जैसा? नोट करें 5 आसान तरीके
घर के बेड को बनाना है 5-स्टार होटल जैसा? नोट करें 5 आसान तरीके
Whatsapp Storage: व्हाट्सएप की ये 3 सेटिंग बदलें, कभी नहीं भरेगी स्टोरेज
व्हाट्सएप की ये 3 सेटिंग बदलें, कभी नहीं भरेगी स्टोरेज
Embed widget