एक्सप्लोरर

अनोखे तरीके से चुनाव प्रचार कर रहे 'अर्थी बाबा', गले में सेनेटरी पैड की माला पहन मांग रहे लोगों से वोट

आजमगढ़ से निर्दलीय उम्मीदवारी का दावा पेश करने वाले राजन यादव उर्फ अर्थी बाबा इन दिनों काफी चर्चा में हैं. उन्होंने अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत श्‍मशान घाट से की है. वो अपने गले में सेनेटरी पैड की माला पहनकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं.

गोरखपुर: आजमगढ़ से एसपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव और बीजेपी की तरफ से मशहूर एक्टर दिनेश लाल यादव निरहुआ चुनाव लड़ रहे हैं. लेकिन हम यहां इन दोनों ही नेताओं की चर्चा नहीं कर रहे हैं. हम बात कर रहे हैं आजमगढ़ से निर्दलीय उम्मीदवारी का दावा पेश करने वाले राजन यादव उर्फ अर्थी बाबा की. इन दिनों वो काफी चर्चा में हैं. वजह ये है कि उन्होंने अपने चुनाव प्रचार के लिए बेहद ही निराला तरीका अपनाया है.

राजन यादव ने अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत श्‍मशान घाट से की है. वो अपने गले में सेनेटरी पैड की माला पहनकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं. इस निराले चुनाव प्रचार के बारे में वो बताते हैं कि महिलाओं को इस बात का ज्ञान नहीं है कि उन्‍हें सेनेटरी पैड का इस्‍तेमाल करना चाहिए. इसलिए वे गले में सेनेटरी पैड की माला पहनकर उन्‍हें जागरूक करने निकले हैं. वे घर-घर जाकर महिलाओं का जागरूक करेंगे. वे कहते हैं कि चुनाव जीत गए, तो वेतन से मुफ्त में महिलाओं को सेनेटरी पैड बाटेंगे. चुनाव हार गए तो भीख मांगकर उनकी जरूरत को पूरा करेंगे.

वो पोस्‍टर के माध्‍यम से भी संदेश लिखकर महिलाओं को जागरूकता का संदेश दे रहे हैं. राजन यादव साल 2007 में विधानसभा चुनाव में अर्थी पर बैठकर निर्दलीय प्रत्‍याशी के रूप में पर्चा दाखिल करने रिटर्निंग आफिसर के यहां पहुंचे थे. हालांकि, उन्‍हें चुनाव में जीत हासिल नहीं हुई. लेकिन, वे चर्चा में जरूर आ गए. इसके बाद उन्‍होंने साल 2009 के चुनाव में भी नामांकन अर्थी पर बैठकर दाखिल किया था. उस वक्‍त भी उन्‍होंने मीडिया में खूब सुर्खियां बिटोरी थी. साल 2012 के विधानसभा और साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भी वे चुनाव मैदान में कूदे थे. साल 2017 के चुनाव में भी वे अर्थी पर बैठकर चुनाव मैदान में कूदे थे.

राजन यादव उर्फ अर्थी बाबा ने साल 2001 में एमबीए की डिग्री हासिल की थी. उसके बाद से ही वे लगातार चुनाव में अजब-गजब प्रत्‍याशी के रूप में उतरते रहते हैं. वे प्रधानी से लेकर लोकसभा तक का चुनाव कई बार लड़ चुके हैं. लेकिन, हर बार जीत का दावा करने वाले अर्थी बाबा को अब तक हर बार हार का सामना ही करना पड़ा है. उनका चुनाव कार्यालय हर बार श्‍मशान घाट पर ही होता है.

यह भी पढ़ें- नसीमुद्दीन सिद्दीकी की जनसभा के बाद बिरयानी के लिए हुआ बवाल, जम कर चली लाठियां मुजफ्फरनगर: प्रचार के दौरान बीजेपी और रालोद कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत, जोरदार हंगामा प्रयागराज: आसाम से दिल्ली ले जाई जा रहीं दो बच्चियां ट्रेन से बरामद, मानव तस्करी का शक देखें वीडियो-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान

वीडियोज

SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP
UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP
BJP-Akali Dal Alliance | Punjab Election 2027: बनी बात...बीजेपी-अकाली दल साथ-साथ! | Amit Shah

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'इमरान खान का फैसला था...', Ex वाइफ ने तलाक पर बयां किया दर्द, कहा- 'हमने नाइंसाफी की'
'इमरान खान का फैसला था...', Ex वाइफ ने तलाक पर बयां किया दर्द, कहा- 'हमने नाइंसाफी की'
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget