एक्सप्लोरर

हरियाणा में AAP ने किया गठबंधन- 3 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, 7 सीटें JJP को दी

दुष्यंत चौटाला ने गठबंधन के भविष्य के सवाल पर कहा कि आप और जेजेपी का साथ हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी जारी रहेगा. अगले दो से तीन दिनों में सीटों का चयन कर लिया जाएगा.

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) और जेजेपी हरियाणा की दस लोक सभा सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेंगे. आप के हरियाणा प्रभारी गोपाल राय और जेजेपी अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने शुक्रवार को दोनों दलों के बीच चुनावी गठबंधन की औपचारिक घोषणा की. चौटाला ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हरियाणा की तीन लोकसभा सीटों पर आप और सात पर जेजेपी चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा कि कौन सा दल किस सीट पर चुनाव लड़ेगा इसका फ़ैसला करने के लिए दोनों दलों के नेताओं की संयुक्त समन्वय समिति करेगी. अगले दो से तीन दिनों में सीटों का चयन कर लिया जाएगा.

चौटाला ने स्पष्ट किया कि आप और जेजेपी का गठबंधन हरियाणा से बीजेपी और कांग्रेस की जातिवाद पर आधारित अवसरवादी राजनीति को ख़त्म करने के मक़सद से किया गया है. उन्होंने कहा कि जेजेपी, लोकसभा चुनाव में दिल्ली और चंडीगढ़ में भी बीजेपी-कांग्रेस को हराने में आप का सहयोग करेगी. इस दौरान दिल्ली की सात सीटों पर आप के साथ गठबंधन के लिए कांग्रेस के दरवाज़े अभी भी खुले होने की कांग्रेस की पहल के बारे में गोपाल राय ने कहा कि आप ने शुरू में ही स्पष्ट कर दिया था कि गठबंधन होगा तो 33 सीट पर होगा.

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के दिल्ली के प्रभारी पीसी चाको ने कहा है कि कांग्रेस ने सिर्फ़ दिल्ली में आप के साथ गठबंधन की पहल की थी लेकिन आप के हरियाणा और पंजाब में भी गठबंधन करने की आप की शर्त के कारण पार्टी दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ना लड़ेगी. चाको ने हालांकि कहा कि अभी भी दिल्ली में आप के साथ मिलकर चुनाव लड़ने विकल्प खुला है.

AAP ने कांग्रेस से 33 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ने की पहल की थी इसके जवाब में राय ने कहा, ''पार्टी ने कांग्रेस के साथ सैकड़ों मतभेदों के बावजूद देशहित में गोवा, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ की 33 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ने की पहल की थी. आत्ममुग्धता की शिकार कांग्रेस अगर यह बात नहीं समझ पा रही है तो आप दिल्ली की सभी सात सीट पर बीजेपी को हराकर दिखाएगी.''

कांग्रेस द्वारा आप को अभी भी दिल्ली में तीन सीट देने के प्रस्ताव के सवाल पर राय ने कहा, ''सवाल 33 या तीन सीट का नहीं है, अकेले दिल्ली से देश नहीं बचेगा. ऐसे में सवाल देश के लिए ख़तरा बन चुकी बीजेपी को हराने का है.'' उन्होंने कहा कि आप का कैडर (कार्यकर्ता) गठबंधन का विरोध कर रहा है लेकिन देशहित को ऊपर रखकर पार्टी ने गठबंधन की पहल की थी.

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी जारी रहेगा AAP-JJP गठबंधन चौटाला ने गठबंधन के भविष्य के सवाल पर कहा कि आप और जेजेपी का साथ हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी जारी रहेगा. घोषणापत्र के सवाल पर उन्होंने कहा कि जल्द ही हरियाणा के लिए संयुक्त दृष्टिपत्र जारी किया जाएगा. समन्वय समिति इसे अंतिम रूप दे रही है.

लोकसभा चुनाव: कृष्णा तीरथ की हुई घर वापसी, दिल्ली में थामा कांग्रेस का 'हाथ'

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
Embed widget