एक्सप्लोरर

पहले चरण की 6 सीटों पर मध्य प्रदेश में मुकाबला होगा दमदार, जानिए किस सीट पर किसका पलड़ा भारी?

Lok Sabah Election: मध्य प्रदेश की जिन 6 सीटों पर पहले चरण की वोटिंग होनी है. उनमें से ज्यादातर सीट पर बीजेपी मजबूत है. वहीं, छिंदवाड़ा में कांग्रेस का दबदबा है.

Lok Sabah Election 2024: मध्य प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को पहले चरण में वोटिंग होगी. पहले फेज में यहां सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा सीट पर मतदान होगा. इन सभी 6 सीटों पर सभी उम्मीदवारों ने नामाकंन कर लिया और अब वह मुकाबले के लिए तैयार हैं.

पहले चरण में होने वाले मतदान में कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला है. पिछले लोकसभा चुनाव में इन 6 सीटों में 5 पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी, जबकि कांग्रेस के खाते में एक मात्र छिंदवाड़ा की सीट आई थी. छिंदावाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ ने पिछले चुनाव में इस सीट पर जीत हासिल की थी. 

सीधी सीट पर बीजेपी की मजबूत पकड़

सीधी से बीजेपी ने इस बार राजेश मिश्रा को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने कमलेश्वर पटेल पर दांव खेला है. सीधी बीजेपी का मजबूत किला है, जिसे ढहाना कांग्रेस के लिए बड़ी  चुनौती होगी. 2019 के चुनाव में बीजेपी को यहां बंपर जीत मिली थी और सांसद चुनकर प्रीती पाठक लोकसभा पहुंची थी.

शहडोल में कड़े मुकाबले की उम्मीद

शहडोल सीट आदिवासी समुदाय के कारण चर्चा में रहती है. बीजेपी ने यहां से मौजूदा सांसद हिमाद्री सिंह तो कांग्रेस ने तीन बार से विधायक फुन्देलाल मार्को को चुनाव मैदान में उतारा है. इस बार शहडोल में मुकाबला कड़ा होने की उम्मीद है. पिछली बार यहां बीजेपी ने जीत हासिल की थी.

जबलपुर में बीजेपी को चुनौती देगी कांग्रेस

जबलपुर सीट से बीजेपी ने आशीष दुबे को मैदान में उतारकर सबको चौंका दिया था. वहीं कांग्रेस ने दिनेश यादव को इस सीट से टिकट दिया है. जबलपुर सीट पर बीजेपी लगातार कब्जा जमाती आ रही है. ऐसे में कांग्रेस के लिए महाकौशल की महत्वपूर्ण सीट हासिल करना बड़ी चुनौती है.

मंडला में दिलचस्प होगा मुकाबला

मंडला प्रदेश की सबसे दिलचस्प सीट है. आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित इस सीट पर बीजेपी ने पुराने चेहरे केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते पर दांव खेला है तो वहीं कांग्रेस चार बार के विधायक ओमकार सिंह मरकाम को मैदान में उतारा है. इस सीट पर आदिवासी वोटर निर्णायक होते हैं.

बालाघाट में जीत पाएगी कांग्रेस?

बीजेपी ने बालाघाट सीट पर ढाल सिंह बिसेन का टिकट काटकर भारती पारधी को मैदान में उतारा है. वहीं कांग्रेस की तरफ से इस सीट पर सम्राट सिंह सारस्वत ताल ठोकेंगे. पिछले चुनाव में बीजेपी ने इस सीट पर जीत हासिल की थी.

छिंदवाड़ा सीट पर कांग्रेस का कब्जा

छिंदवाड़ा सीट पर बीजेपी ने विवेक बंटी साहू तो टिकट दिया है, जबकि कांग्रेस ने पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ पर भरोसा जताया है. नकुल यहां से मौजूदा सांसद हैं. छिंदावाड़ा कांग्रेस का गढ़ माना जाता है ऐसे में कांग्रेस सीट पर अपना पूरा दम लगाएगी.

यह भी पढ़ें- Lok Sabah Election: अब इस समुदाय की महिला वोटर्स पर है पीएम मोदी का फोकस, आधी सीटों पर दे दिया टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
Statue Of Unity: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
November School Holidays 2026: नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
Embed widget