एक्सप्लोरर

कर्नाटक: कांग्रेस-जेडीएस का गठबंधन साफ, बीजेपी ने 25 सीटें जीतीं

लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को गुलबर्गा और पूर्व प्रधानमंत्री एवं जद (एस) सुप्रीमो एच डी देवगौड़ा को तुमकुर सीट पर बीजेपी उम्मीदवारों के हाथों हार का सामना करना पड़ा.

Lok Sabha Election 2019: कर्नाटक में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन का सूपड़ा साफ कर दिया. बीजेपी को राज्य की कुल 28 लोकसभा सीटों में से 25 पर जीत मिली है. कर्नाटक में कांग्रेस और जद (एस) को महज एक-एक सीटें नसीब हो सकीं.

लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को गुलबर्गा और पूर्व प्रधानमंत्री एवं जद (एस) सुप्रीमो एच डी देवगौड़ा को तुमकुर सीट पर बीजेपी उम्मीदवारों के हाथों हार का सामना करना पड़ा. मांड्या सीट पर बीजेपी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सुमलता अंबरीश ने मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी के बेटे निखिल को 1,25,876 वोटों से हराया.

बीजेपी के जी बासवराज ने तुमकुर सीट पर देवगौड़ा को 13,339 वोटों से हराया, जबकि बीजेपी उम्मीदवार उमेश जाधव ने खड़गे को उनके राजनीतिक करियर में पहली बार मात दी. खड़गे 95,452 वोटों से हारे.

देवगौड़ा के एक अन्य पोते प्रज्वल रेवन्ना ने अपने परिवार की लाज बचाते हुए हासन सीट पर जीत दर्ज की. देवगौड़ा के बड़े बेटे और कर्नाटक सरकार में मंत्री एच डी रेवन्ना के बेटे प्रज्वल ने भाजपा के ए मंजू को 1,41,324 वोटों से हराया.

चिक्कबल्लपुर सीट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली को बीजेपी उम्मीदवार बी एन बच्चे गौड़ा के हाथों हार का सामना करना पड़ा. वह 1,82,110 वोटों से हारे.

बेंगलुरु उत्तर सीट से भाजपा उम्मीदवार एवं केंद्रीय मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा ने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार कृष्ण बैरे गौड़ा को 1,47,518 वोटों से हराया. केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता रमेश जिगजिनगी ने बीजापुर और अनंत कुमार हेगड़े ने उत्तर कन्नड़ सीट से जीत दर्ज की.

कर्नाटक के प्रभावशाली मंत्री डी के शिवकुमार के भाई डी के सुरेश कर्नाटक में जीतने वाले एकमात्र कांग्रेसी उम्मीदवार रहे. उन्होंने बेंगलुरु ग्रामीण सीट पर भाजपा के अश्वथनारायण गौड़ा को 2,06,870 वोटों से हराया.

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा के बेटे बी वाई राघवेंद्र ने शिमोगा, भाजपा उम्मीदवार तेजस्वी सूर्या ने बेंगलुरु दक्षिणी से जीत दर्ज की. सूर्या ने कांग्रेस के बी के हरिप्रसाद को तीन लाख से अधिक वोटों से हराया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget