एक्सप्लोरर

एग्जिट पोल में बढ़त के बाद येदुरप्पा का दावा- बीजेपी 125 सीटें जीतेगी

एबीपी न्यूज़ और सी-वोटर के फाइनल एग्जिट पोल के औसत में बीजेपी को 110, कांग्रेस को 88, जेडीएस को 24 और अन्य को दो सीटें मिलने का अनुमान है.

नई दिल्ली: कर्नाटक के चुनाव में एग्जिट पोल बीजेपी को बढ़त दिखा रहे हैं. इस बीच बीजेपी के सीएम पद के उम्मीदवार येदुरप्पा ने कहा है कि कर्नाटक में बीजेपी को 125 से ज्यादा सीटें मिलेंगी और बीजेपी अपने दम पर सरकार बनाएगी. येदुरप्पा ने दावा किया है कि बीजेपी की सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी के समर्थन की जरूरत नहीं पड़ेगी.

येदुरप्पा ने कहा, ''कर्नाटक में बीजेपी की मजबूत लहर है. जनता का गुस्सा सिद्धारमैया और काँग्रेस के खिलाफ है. 70 फीसदी से ज्यादा वोटिंग से मैं खुश हुआ. बीजेपी 125 सीटों से ज्यादा लाकर स्पष्ट बहुमत प्राप्त करेगी. किसी से भी सरकार बनाने के लिए समर्थन लेने का सवाल नहीं उठता.''

उन्होंने कहा, ''हमारे घोषणापत्र ने हमें 3 से 4 फीसदी ज्यादा मत हासिल करने में मदद की है. मुझे मानसिक रूप से बीमार बताने वाले सिद्धारमैया खुद मानसिक तौर पर उलझे हुए हैं क्योंकि वो हर रहे है.''

ABP-सी वोटर के फाइनल एग्जिट पोल के आंकड़े एबीपी न्यूज़ और सी-वोटर के फाइनल एग्जिट पोल के औसत में बीजेपी को 110, कांग्रेस को 88, जेडीएस को 24 और अन्य को दो सीटें मिलने का अनुमान है. बता दें कि इस बार कर्नाटक में 224 में से 222 सीटों पर ही वोटिंग हुई है. इसलिए बहुमत का आंकड़ा 112 सीटें हो जाता है. एबीपी न्यूज़ और सी-वोटर के एग्जिट पोल में बीजेपी सिर्फ दो सीटों से बहुमत से दूर है.

इंडिया टूडे-एक्सिस के एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी को 85, कांग्रेस को 112, जेडीएस को 26 और अन्य को एक सीट मिलने का अनुमान है.

टाइम्स नाउ और चाणक्य के एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी को 120 सीटों के साथ बहुमत मिलेगा. वहीं, कांग्रेस को 73, जेडीएस को 26 और अन्य को तीन सीटें मिलने का अनुमान है.

न्यूज़ एक्स और CNX के एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी को 106, कांग्रेस को 75, जेडीएस को 37 और अन्य को 4 सीट मिलने का अनुमान है.

न्यूज़ नेशन और प्रबोधन के एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी को 107, कांग्रेस को 73, जेडीएस को 38 और अन्य को 4 सीट मिलने का अनुमान है.

इंडिया टीवी- VMR के एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी को 86 कांग्रेस को 96, जेडीएस को 35 और अन्य को 3 सीट मिलने का अनुमान है.

रिपब्लिक टीवी- जन की बात के एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी को 104 कांग्रेस को 77, जेडीएस को 37 और अन्य को 2 सीट मिलने का अनुमान है.

सात चैनलों के एग्जिट पोल का औसत सात चैनलों के एग्जिट पोल के औसत के मुताबिक बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनती नज़र आ रही है, लेकिन उसको बहुमत नहीं मिल रहा है. बीजेपी को 102, कांग्रेस को 85, जेडीएस को 32 और अन्य को 3 सीटें मिलने का अनुमान है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
Embed widget