एक्सप्लोरर

Karnataka Elections: 58 हजार से अधिक मतदान केंद्रों में बुधवार को बंद हो जाएगा राजनीतिक पार्टियों का भविष्य, पहली बार वोट डालेंगे 9 लाख से ज्यादा लोग

Karnataka Election 2023: एडीआर के मुताबिक, कांग्रेस के पास 31 प्रतिशत, बीजेपी के पास 30 प्रतिशत और जेडीएस के 25 प्रतिशत ऐसे उम्मीदवार हैं जिनके खिलाफ 'गंभीर आपराधिक मामले' हैं.

Karnataka Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए इंतजार की घड़ियां अब खत्म होने वाली हैं. सिर्फ एक दिन बाद राज्य में वोटिंग होगी. पिछले सोमवार (8 मई) को चुनाव के लिए प्रचार भी समाप्त हो चुका है. राज्य की  प्रमुख पार्टियां- बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की पूरी संभावनाएं हैं. चुनावी मैदान पर मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए इन पार्टियों ने कड़ी मशक्कत की है.

इस बार राज्य भर में वोटिंग के लिए 5.2 करोड़ पात्र मतदाता और 58,282 मतदान केंद्र हैं. इनमें से 9.17 लाख मतदाता पहली बार मतदान करेंगे. चुनाव में 2,613 उम्मीदवार हैं, जिनमें से 2,427 पुरुष और 185 महिलाएं हैं. बाकि एक 'अन्य' श्रेणी से है.

आपराधिक मामले के उम्मीदवार
इस बार के चुनावी मैदान में बीजेपी ने 224, कांग्रेस ने 223 और जेडीएस ने 207 उम्मीदवार उतारे हैं. चुनाव की निगरानी करने वाली संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के मुताबिक, कांग्रेस के पास 31 प्रतिशत, बीजेपी के पास 30 प्रतिशत और जेडीएस के 25 प्रतिशत उम्मीदवार ऐसे हैं जिनके खिलाफ 'गंभीर आपराधिक मामले' हैं.

अमीर उम्मीदवारों की संपत्ति
चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने वाले कई राजनीतिक नेताओं ने हजारों करोड़ रुपये की संपत्ति का खुलासा किया है. कर्नाटक बीजेपी के लघु उद्योग मंत्री एमटीबी नागराज के पास 1,614 करोड़ रुपये की संपत्ति है, ये सभी उम्मीदवारों में सबसे अमीर हैं. राज्य कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार के पास 1,358 करोड़ रुपये की संपत्ति है, ये दूसरे सबसे अमीर हैं. गोविंदराजनगर निर्वाचन क्षेत्र से 39 वर्षीय कांग्रेस उम्मीदवार प्रिया कृष्णा के पास 1,156 करोड़ रुपये की संपत्ति है, इसके साथ ये तीसरी सबसे अमीर उम्मीदवार हैं.

सत्ता के लिए जद्दोजहद
कर्नाटक में बीजेपी के अभियान का नेतृत्व मुख्य रूप से पीएम नरेंद्र मोदी ने किया था. पार्टी राज्य में 38 साल पुरानी सत्ता विरोधी प्रवृत्ति को तोड़ने की उम्मीद कर रही थी. दूसरी ओर जेडीएस ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के नेतृत्व में एक अत्यधिक स्थानीय अभियान चलाया. लिंगायत नेता जगदीश शेट्टार के बीजेपी से दलबदल से उत्साहित कांग्रेस, सत्तारूढ़ दल द्वारा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची की घोषणा के तुरंत बाद पार्टी के नेताओं सिद्धारमैया, डीके शिवकुमार और मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा एक जोरदार अभियान चलाया गया.

बता दें कि 224 सीटों वाली कर्नाटक विधानसभा के लिए मतदान 10 मई से एक चरण में शुरू होगा और मतगणना 13 मई को होगी.

ये भी पढ़ें- Karnataka Elections: कर्नाटक चुनाव पर गोवा में मिलेगा पेड हॉलीडे, विपक्ष ने सरकार के फैसले को बताया 'बेवकूफाना हरकत'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget