एक्सप्लोरर

ढोल नगाड़े, फूलों की बारिश... बेंगलुरु में पीएम मोदी का 10 किमी लंबा रोड शो, बेहद भव्य दिख रहा नजारा

PM Modi Road Show: कर्नाटक के बेंगलुरु में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 किमी लंबा रोड शो कर रहे हैं.

PM Modi Road Show: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (7 मई) को लगातार दूसरे दिन बेंगलुरु में मेगा रोड शो कर रहे हैं. इस रोड शो के दौरान पीएम मोदी 10 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे. रोड शो में शामिल होने के लिए भारी संख्या में लोग जुटे हैं. इसके बाद प्रधानमंत्री शिवमोगा और मैसूर में दो जनसभाएं भी करेंगे.

रोड शो में लोक कलाकारों ने कई तरह के अभिनय पेश किए. बीजेपी समर्थकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. राज्य में नीट परीक्षा निर्धारित है, इसलिए पीएम मोदी सुबह 11.30 बजे तक रोड शो खत्म कर देंगे. प्रधानमंत्री ने न्यू तिप्पासंद्रा रोड स्थित केम्पेगौड़ा प्रतिमा से सुबह 10 बजे रोड शो की शुरुआत की. बीते दिन पीएम मोदी ने शहर में 26 किलोमीटर का रोड शो किया था और दक्षिण बेंगलुरु के अधिकांश हिस्सों को कवर किया था. 

रोड शो को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम 

प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए ढोल सहित वाद्य यंत्रों के साथ बड़ी संख्या में लोग जमा हुए, जिन्होंने 6 मई को लगभग 13 निर्वाचन क्षेत्रों को कवर करते हुए शहर में लगभग 26 किलोमीटर का रोड शो भी किया था. पीएम के रोड शो को ध्यान में रखते हुए बेंगलुरु में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.

कर्नाटक हाई कोर्ट से मिली थी हरी झंडी

बता दें कि, शुक्रवार (5 मई) को हाई कोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था. कोर्ट ने मौखिक रूप से स्पष्ट किया कि कोई अप्रिय घटना होने पर आयोजक जिम्मेदार होंगे, चाहे वे किसी भी दल के हों. हालांकि, यह टिप्पणी आदेश का हिस्सा नहीं थी. बता दें कि, कर्नाटक में 10 मई को मतदान होगा और वोटों की गिनती 13 मई को होगी. इससे पहले तमाम राजनीतिक दल प्रचार में जुटे हुए हैं. 8 मई की शाम को प्रचार का आखिरी दिन है. 

ये भी पढ़ें: 

'खरगे की हत्या की साजिश के आरोप पर मैं हंसता रहा', बीजेपी नेता राठौड़ बोले- चुनाव हारने से डरते हैं इसलिए...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
राम मंदिर विवाद को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के 'पर्ची' वाले बयान पर भड़के विनय कटियार, बोले- 'चोर आदमी...'
राम मंदिर विवाद को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के 'पर्ची' वाले बयान पर भड़के विनय कटियार, बोले- 'चोर आदमी...'
वैभव सूर्यवंशी को कब मिलेगा मौका? गंभीर और अय्यर ने की लंबी मीटिंग, जानें क्या नतीजा निकला
वैभव सूर्यवंशी को कब मिलेगा मौका? गंभीर और अय्यर ने की लंबी मीटिंग, जानें क्या नतीजा निकला
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
राम मंदिर विवाद को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के 'पर्ची' वाले बयान पर भड़के विनय कटियार, बोले- 'चोर आदमी...'
राम मंदिर विवाद को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के 'पर्ची' वाले बयान पर भड़के विनय कटियार, बोले- 'चोर आदमी...'
वैभव सूर्यवंशी को कब मिलेगा मौका? गंभीर और अय्यर ने की लंबी मीटिंग, जानें क्या नतीजा निकला
वैभव सूर्यवंशी को कब मिलेगा मौका? गंभीर और अय्यर ने की लंबी मीटिंग, जानें क्या नतीजा निकला
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
Ali Khamenei Funeral: मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
भारत के तटीय सफर में बना नया रिकॉर्ड, श्रेयांश मित्तल ने अकेले बाइक से तय की ईस्ट-टू-वेस्ट यात्रा
भारत के तटीय सफर में बना नया रिकॉर्ड, श्रेयांश मित्तल ने अकेले बाइक से तय की ईस्ट-टू-वेस्ट यात्रा
पारंपरिक फसलों को छोड़ें, इस खेती में लगाएं पैसा और महज 4 महीने के अंदर कमाएं 12 गुना तक का बंपर मुनाफा
पारंपरिक फसलों को छोड़ें, इस खेती में लगाएं पैसा और महज 4 महीने के अंदर कमाएं 12 गुना तक का बंपर मुनाफा
Embed widget