एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: कर्नाटक में नंगे पांव घूमकर करता है चुनाव प्रचार, जानिए कौन है ये बीजेपी का करोड़पति उम्मीदवार

Karnataka Elections: बीजेपी उम्मीदवार के मुताबिक, वो पिछले 20 साल से नंगे पैर चलने का अभ्यास कर रहे हैं. पार्टी कैडर और समर्थक उन्हें एक साधारण राजनेता के रूप में देखते हैं.

Karnataka Elections: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कई अनोखे मामले देखने को मिल रहे हैं. इसी कड़ी में हम एक ऐसे उम्मीदवार के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी संपत्ति करोड़ों में है. मगर, वो नंगे पांव (बगैर जूते-चप्पल के) ही घर-घर जाकर चुनाव प्रचार और रैलियां करते हैं. इस उम्मीदवार का नाम गुरुराज शेट्टी गंटीहोल है और इनकी उम्र 42 साल है. ये बिंदूर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के उम्मीदवार हैं. गंटीहोल के मुताबिक, वो पिछले 20 साल से नंगे पैर चलने का अभ्यास कर रहे हैं. पार्टी कैडर और समर्थक उन्हें एक साधारण राजनेता के रूप में देखते हैं.

गंटीहोल का कहना है कि नंगे पांव चलने की आदत के लिए उन्हें किसी विशेष प्रशंसा की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि वह हमेशा हर जगह नंगे पांव ही चलते हैं. यह खुद को लोगों की कठिनाइयों के प्रति सचेत और जागरूक रखना है और यह अभ्यास उन्हें समाज में लोगों के मुद्दों को हल करने के लिए काम करने के उनके कर्तव्यों की बार-बार याद दिलाता है. आइये जानते हैं गुरुराज शेट्टी गंटीहोल की कुल संपत्ति के बारे में.

गंटीहोल की कुल संपत्ति

पार्टी के निवर्तमान विधायक बीएम सुकुमार शेट्टी को टिकट से वंचित किए जाने के बाद गुरुराज शेट्टी गंटीहोल बेंदूर निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी के उम्मीदवार बने. भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) को दायर एक हलफनामे में गंटीहोल ने 7.28 करोड़ रुपये की अपनी अचल संपत्ति की घोषणा की है. गुरुराज गंटीहोल की कुम्ता तालुक में एक काजू फर्म में 45% हिस्सेदारी है. इसके लिए उन्होंने साल 2012 में 89.64 लाख रुपये का भुगतान करके जमीन खरीदी और उसे डेवलप करने के लिए उसी फर्म में 2.56 करोड़ रुपये का निवेश किया.

अब फर्म में उनके हिस्से का अनुमानित मूल्य 7.28 करोड़ रुपये है. उनकी व्यक्तिगत देनदारी 1.64 करोड़ रुपये थी. गंटीहोल ने उल्लेख किया है कि उनके पास 32.7 लाख रुपये की अचल संपत्ति और 1.7 लाख रुपये की चल संपत्ति है. उनकी पत्नी अनुराधा शेट्टी के पास 18.7 लाख रुपये की संपत्ति है. गंटीहोल पर 1.6 करोड़ रुपये (व्यक्तिगत) और 9.1 करोड़ रुपये (फर्म) की देनदारियां हैं.

इसके अलावा, गंटीहोल ने अपने हलफनामे में यह भी जिक्र किया है कि चेक बाउंस होने के आरोप में एक अदालत ने उन्हें दोषी ठहराते हुए उन पर 6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था. ऐसा नहीं करने पर उन्हें छह महीने के साधारण कारावास से भी गुजरना पड़ा था. हालांकि, निचली अदालत के फैसले पर रोक लगा दी गई है. अब इस मामले को कुंडापुरा में अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायालय की तरफ से बहस के लिए पोस्ट किया गया है.

क्यों नंगे पांव रहते हैं गंटीहोल?

गुरुराज शेट्टी गंटीहोल ने कहा 'मैं अयप्पा स्वामी का भक्त हूं और हर महीने सबरीमाला जाता हूं. व्रतधारी होने के नाते मैं जूते नहीं पहनता. यह अब मेरे जीवन की दिनचर्या बन गई है. मेरे लिए चप्पल न पहनना मेरी जीवनशैली का हिस्सा है, इससे ज्यादा कुछ नहीं'.

उन्होंने कहा 'मैं उप्पुंडा गांव के गंटीहोल में एक गरीब परिवार में पैदा हुआ था और खेतों में मजदूर के रूप में काम करता था. जब मैं स्कूल में था तो कक्षाओं में जाने से पहले मैं हर दिन खेती का काम करता था'.

बीजेपी उम्मीदवार ने कहा 'मैं अपने स्कूल के दिनों में आरएसएस के पदाधिकारियों से मिला और उसके बाद मैं संघ की गतिविधियों में शामिल हो गया. कॉलेज में प्रवेश करने के बाद मैं फुल टाइम आरएसएस कार्यकर्ता बन गया. बाद में मुझे बीजेपी में जिम्मेदारी दी गई. मैं बचपन से ही सादा जीवन जी रहा हूं'.

ये भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: मठ से मिलेंगे 'मत'! संतों की शरण में क्यों पहुंचें राजनीतिक दल- जानें प्रसिद्द मठों के बारे में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
क्या सच में नाग की मौत का बदला लेने आती है नागिन, अंधविश्वास या इसके पीछे है कोई साइंस?
क्या सच में नाग की मौत का बदला लेने आती है नागिन, अंधविश्वास या इसके पीछे है कोई साइंस?
Embed widget