एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: मतगणना से पहले येदियुरप्पा के आवास पर हुई बीजेपी नेताओं की बैठक, त्रिशंकु विधानसभा की संभावना से इंकार

Karnataka Elections: बीएस येदियुरप्पा ने 100 प्रतिशत विश्वास जताते हुए कहा था कि बीजेपी पूर्ण बहुमत हासिल करेगी और राज्य में सरकार बनाने के लिए दूसरे कार्यकाल के लिए सत्ता में वापसी करेगी.

Karnataka Elections: कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना से एक दिन पहले यानि शुक्रवार (12 मई) को सीएम बसवराज बोम्मई ने राज्य के शीर्ष बीजेपी के नेताओं के साथ एक अहम बैठक की. यह बैठक कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बेंगलुरु स्थित आवास पर हुई. इससे पहले बीएस येदियुरप्पा ने गुरुवार को 100 प्रतिशत विश्वास जताते हुए कहा था कि बीजेपी पूर्ण बहुमत हासिल करेगी और दक्षिणी राज्य में सरकार बनाने के लिए दूसरे कार्यकाल के लिए सत्ता में वापसी करेगी.

येदियुरप्पा की यह प्रतिक्रिया वोटिंग के बाद जारी हुए एग्जिट पोल में बीजेपी पर कांग्रेस की बढ़त की भविष्यवाणी के बाद आई है. उन्होंने त्रिशंकु विधानसभा की किसी भी संभावना से इंकार किया है.

बोम्मई को जमीनी रिपोर्ट पर भरोसा

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में एग्जिट पोल में कांग्रेस को बीजेपी पर बढ़त मिलने के बीच सीएम बोम्मई ने कहा कि बीजेपी आरामदायक बहुमत के साथ सत्ता में आएगी, क्योंकि उन्हें पार्टी की जमीनी रिपोर्ट पर भरोसा है. उन्होंने गुरुवार को कहा था कि सभी एग्जिट पोल ने भविष्यवाणी की थी कि योगी आदित्यनाथ वापस नहीं आएंगे, लेकिन वह उत्तर प्रदेश में वापस आ गए. पिछली बार, उन्होंने (एग्जिट पोल) बीजेपी के लिए केवल 80 सीटों और कांग्रेस के लिए 107 सीटों की भविष्यवाणी की थी, लेकिन यह उल्टा आया. हमें अपनी जमीनी रिपोर्ट पर भरोसा है और हम एक आराम से बहुमत के साथ आएंगे.

अगर पार्टी को बहुमत नहीं मिलता है तो जेडीएस के साथ गठबंधन करेंगे? इसके जवाब में उन्होंने कहा उस समय राष्ट्रीय नेतृत्व का फैसला मान्य होगा. वैसे तो इसको लेकर कोई प्रश्न ही नहीं उठता है. मुझे पूरा विश्वास है कि पार्टी को 115-117 सीटें मिलेंगी.

जेडीएस प्रवक्ता ने क्या कहा?

जेडीएस के राष्ट्रीय प्रवक्ता तनवीर अहमद ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने पहले ही तय कर लिया है कि वे परिणाम घोषित होने के बाद सरकार बनाने के लिए किस पार्टी का समर्थन करेंगे. अहमद ने कहा कि हमने पहले ही तय कर लिया है कि हम किसके साथ सरकार बनाने जा रहे हैं. उचित समय आने पर हम जनता के सामने इसकी घोषणा करेंगे.

ये भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: कर्नाटक में बीजेपी-कांग्रेस से गठबंधन को तैयार JDS, एचडी कुमारस्वामी ने रखी ये शर्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget