एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: 'यह गुरु और शिष्य के बीच की जंग है', जगदीश शेट्टार के खिलाफ चुनाव लड़ने पर महेश तेंगिंकाई- हमारी जीत पक्की

Karnataka Election: जगदीश शेट्टार ने कहा कि कर्नाटक के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जो हो रहा है, उससे पता चलता है कि लिंगायत समुदाय के लोग परेशान हैं. बीएल संतोष के रवैये से हर कोई परेशान है.

Karnataka Elections: कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है. सत्तारूढ़ और विपक्षी दल भी एक-दूसरे पर हमलावर हैं. बीजेपी ने अपनी 10 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की है, जिसमें हुबली धारवाड़ विधानसभा सीट से महेश तेंगिंकाई को बीजेपी ने मैदान में उतारा है. इसी सीट के टिकट से वंचित रहने से नाराज होकर पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया था और कांग्रेस में शामिल हो गए थे. लेकिन, अब महेश तेंगिंकाई ने शेट्टार को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने शेट्टार को अपना गुरु बताते हुए कहा कि यह गुरु और शिष्य के बीच की जंग है.

मूरुसवीर मठ गए थे महेश तेंगिंकाई

बीजेपी से हुबली धारवाड़ सेंट्रल सीट से उम्मीदवार महेश तेंगिंकाई मंगलवार (18 अप्रैल) को मूरुसवीर मठ गए थे. वहां उन्होंने मनमहाराज निरंजन गुरुसिद्ध राजयोगिंद्र महास्वामीजी से भेंट की.

इस दौरान महेश तेंगिंकाई ने कहा कि जगदीश शेट्टार मेरे गुरु रहे हैं. ये जंग गुरु शिष्य के बीच में है. मुझे भरोसा है कि वह मुझे अपना आशीर्वाद जरूर देंगे. उन्होंने कहा कि बीजेपी नई पीढ़ी और युवाओं को राजनीति में लाना चाहती है. पार्टी ने ही हुबली धारवाड़ सेंट्रल सीट पर हमारी जीत तय की है. राजनीति में जाति वाला एजेंडा नहीं होना चाहिए. बीजेपी सबका साथ, सबका विकास के आधार पर काम करती है.

जगदीश शेट्टार ने बीएल संतोष पर कसा तंज

हाल ही में बीजेपी छोड़ कांग्रेस में गए जगदीश शेट्टार ने बीएल संतोष को लेकर तंज कसा है. शेट्टार ने कहा कि कर्नाटक के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जो हो रहा है, उससे पता चलता है कि लिंगायत समुदाय के लोग परेशान हैं. बीएल संतोष के रवैया से हर कोई परेशान है. यह पार्टी की पूरी प्रणाली को प्रभावित कर रहा है.

बता दें कि कर्नाटक में सत्तारूढ़ बीजेपी को उस वक्त झटका लगा था, जब लिंगायत समुदाय के बड़े नेता जगदीश शेट्टार ने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया था. कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने शेट्टार को टिकट नहीं दिया, जिससे नाराज होकर उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. बीजेपी में अपने योगदान और राज्य में संभाले गए महत्वपूर्ण पदों को याद करते हुए शेट्टार ने कहा था जिस तरह मुझे अपमानित किया गया मैं उससे दुःखी हूं.

ये भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: डीके शिवकुमार ने दाखिल किया नामांकन, बताया- कांग्रेस जीतेगी कितनी सीटें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: अगर खान सर गिरफ्तार हुए, तो पटना कोचिंग हब का नुकसान कितना, क्या डूबेगी 5 हजार करोड़ की इंडस्ट्री?
खान सर गिरफ्तार हुए, तो पटना कोचिंग हब का नुकसान कितना, क्या डूबेगी 5 हजार करोड़ की इंडस्ट्री?
'2017 से पहले दुर्गा पूजा पर दंगे होते थे, लेकिन अब...', गोंडा में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ
'2017 से पहले दुर्गा पूजा पर दंगे होते थे, लेकिन अब...', गोंडा में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ
BCCI ने इंग्लैंड से टी20 सीरीज के लिए किया टीम इंडिया का एलान, वैभव सूर्यवंशी और प्रिंस यादव शामिल
BCCI ने इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए किया टीम इंडिया का एलान, वैभव सूर्यवंशी और प्रिंस यादव शामिल
Dipika kakar Health Update: शोएब इब्राहिम ने दिया दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट, शुरू हुई इम्यूनोथेरेपी
शोएब इब्राहिम ने दिया दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट, शुरू हुई इम्यूनोथेरेपी

वीडियोज

'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल
TVF ने MLM स्कैम पर बनाई दमदार सीरीज, 'The Pyramid Scheme' ने जीता दिल
Varun Dhawan की कॉमिक टाइमिंग ने जीता दिल, 'Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai' में भरपूर मनोरंजन
Khan Sir Controversy: गिरफ्तार होंगे खान सर? कोर्ट से आई बड़ी खबर! | Patna Coaching Firing | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: अगर खान सर गिरफ्तार हुए, तो पटना कोचिंग हब का नुकसान कितना, क्या डूबेगी 5 हजार करोड़ की इंडस्ट्री?
खान सर गिरफ्तार हुए, तो पटना कोचिंग हब का नुकसान कितना, क्या डूबेगी 5 हजार करोड़ की इंडस्ट्री?
'2017 से पहले दुर्गा पूजा पर दंगे होते थे, लेकिन अब...', गोंडा में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ
'2017 से पहले दुर्गा पूजा पर दंगे होते थे, लेकिन अब...', गोंडा में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ
BCCI ने इंग्लैंड से टी20 सीरीज के लिए किया टीम इंडिया का एलान, वैभव सूर्यवंशी और प्रिंस यादव शामिल
BCCI ने इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए किया टीम इंडिया का एलान, वैभव सूर्यवंशी और प्रिंस यादव शामिल
Dipika kakar Health Update: शोएब इब्राहिम ने दिया दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट, शुरू हुई इम्यूनोथेरेपी
शोएब इब्राहिम ने दिया दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट, शुरू हुई इम्यूनोथेरेपी
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
US Iran War: क्या डोनाल्ड ट्रंप और मुजतबा खामेनेई की होगी मुलाकात? ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया सच
क्या ट्रंप और मुजतबा खामेनेई की होगी मुलाकात? ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया सच
राह चलती लड़कियों को छेड़ रहा था मनचला, कैमरे में कैद हुई हरकत तो निकल गई सारी हवा- वीडियो वायरल
राह चलती लड़कियों को छेड़ रहा था मनचला, कैमरे में कैद हुई हरकत तो निकल गई सारी हवा- वीडियो वायरल
घर में रखी Washing Machine बन सकती है बड़ा खतरा! इन 5 संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज
घर में रखी Washing Machine बन सकती है बड़ा खतरा! इन 5 संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज
Embed widget