एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: डीके शिवकुमार ने दाखिल किया नामांकन, बताया- कांग्रेस जीतेगी कितनी सीटें

Karnataka Elections: विधानसभा चुनाव के लिए कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई भी 19 अप्रैल को ही अपना नामांकन दाखिल करेंगे. सीएम बोम्मई के लिए कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप प्रचार करेंगे.

Karnataka Elections: कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू है और इसकी आखिरी तारीख 20 अप्रैल है. इसी कड़ी में कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने अपना नामांकन दाखिल किया. वो रामनगर जिले के कनकपुरा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे. नामांकन के दौरान उन्होंने कहा कि 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस 150 से अधिक सीटें जीतेगी. कनकपुरा से सात बार के विधायक शिवकुमार ने नामांकन से पहले वहां एक रोड शो भी किया. इस दौरान क्रेन के जरिये उनका माल्यार्पण किया गया.

जड़ से मिटायेंगे भ्रष्टाचार
डीके शिवकुमार ने अपने वेरिफाइड ट्विटर हैंडल से नामांकन दाखिल करने की फोटो भी शेयर किया. उन्होंने ट्वीट के कैप्शन में लिखा कि 'कर्नाटक के मेरे लोगों के आशीर्वाद से प्रेरित होकर, आज कनकपुरा निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया. मुझे कर्नाटक पर पूरा भरोसा है, क्योंकि हम आने वाले कुछ दिनों में भ्रष्टाचार और खराब शासन को जड़ से खत्म करने के लिए तैयार हैं'.

बोम्मई और शेट्टार 19 अप्रैल को करेंगे नामांकन
इसके अलावा, बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार 19 अप्रैल को हुबली धारवाड़ सेंटर सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे. बीजेपी ने इस सीट पर महेश तेंगिंकाई को टिकट दिया है. विधानसभा चुनाव के लिए कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई भी 19 अप्रैल को ही अपना नामांकन दाखिल करेंगे. सीएम बोम्मई के लिए कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप प्रचार करेंगे.

सोमन्ना और देवगौड़ा के बेटे-पोते ने भरा नामांकन
वहीं, वरुणा विधानसभा क्षेत्र से कर्नाटक बीजेपी नेता वी सोमन्ना ने अपना नामांकन दाखिल किया. वे सिद्धारमैया के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे. नामांकन से पहले सीएम बोम्मई और वी सोमन्ना समेत कई बीजेपी नेता ने रोड शो भी किया. उधर, पूर्व पीएम और जेडीएस प्रमुख एचडी देवगौड़ा ने अपने बेटे और पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी और पोते निखिल कुमारस्वामी को भी नॉमिनेशन फॉर्म दिया.

एचडी कुमारस्वामी ने चन्नापटना सीट से और निखिल कुमारस्वामी ने रामनगर  सीट से नामांकन दाखिल किया है. अपने दादा एचडी देवगौड़ा से फॉर्म लेते वक्त निखिल कुमारस्वामी भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि मैंने अनुभवी राजनेता एचडी देवेगौड़ा से टिकट लिया हैं. यह मेरे लिए बहुत ही भावनात्मक क्षण था. बता दें कि कर्नाटक में विधानसभा चुनाव 10 मई को एक चरण में संपन्न होंगे और 13 मई को इनके नतीजों की घोषणा की जाएगी.

ये भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: कौन हैं कर्नाटक के मंत्री एन नागाराजू, सिर्फ क्लास 9 तक ही पढ़ें लेकिन है 1600 करोड़ की संपत्ति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget